स्वाद के शौकीनों के लिए स्वर्ग हैं आगरा की ये जगहें, यहां मिलता है हर प्रकार का फूड, खाने के लिए लगती है भीड़
Last Updated:
Agra Famous Food: आगरा में ओमैक्स एसआरके मॉल, कोसमोस मॉल, सेल्फी प्वाइंट और आगरा चौपाटी लोगों के पसंदीदा ठिकाने हैं. यहां रेस्टोरेंट, मूवी हॉल, बच्चों के झूले और हर तरह का स्वादिष्ट फूड मिलता है. फतेहाबाद रोड अब बड़ा फूड हब बन चुका है, जहां स्थानीय और विदेशी पर्यटक खूब पहुंचते हैं.
आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे से कुछ कदमो की दुरी पर बना यह ओमैक्स एसआरके मॉल आपके लिए बेहतरीन जगह है. यहाँ खाने पीने के कई रेस्टोरेंट बने हुए है. खाने के साथ साथ आप यहाँ अपने दोस्तों और परिवार के साथ फ़िल्म का मज़ा भी ले सकते है. मॉल के चौथे फ्लोर पर थ्येटर भी बना हुआ है. यहाँ खाने का मज़ा दोगुना हो जाता है. घूमने के लिए भी यह मॉल सबसे बेस्ट है. यहाँ पार्किंग की फूल व्यवस्था है जहाँ आप अपनी गाडी आराम से पार्क कर सकते हैं…

आगरा के संजय पैलेस स्थित कोसमोस मॉल आपके लिए सबसे अच्छा स्थान है. यहाँ का पिज़्ज़ा और बर्गर लोगो को बेहद पसंद है. यहाँ बर्गर के रेस्टोरेंट में हर वक़्त भीड़ लगी रहती है. खाने पीने के शौकीन लोग अक्सर इसी मॉल में आकर स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लेते है. इस मॉल में भी मूवी देखने के लिए मस्त हॉल बना हुआ है. यहाँ बच्चो के लिए छोटे छोटे झूले है जहाँ वो भी अपना मनोरंजन कर सकते है. खाने पीने में यहाँ चाइनीज, साउथ, इतेलियन आदि सभी तरह का फ़ूड मिल जाता है…

आगरा के फतेहाबाद रोड पर स्थित सेल्फी पांइट युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहाँ फोटो के लिए बेहतरीन कई स्थान बने हुए है जिस कारण यहाँ का नाम सेल्फी पांइट रखा गया है. यहाँ खाने के कई स्टॉल बने हुए है जहाँ आपको आपके पसंद का हर तरह का फ़ूड आसानी से मिल जाता है. सेल्फी पांइट पर कई विदेशी लोग भी यहाँ का व्यंजन चखने आते है. सेल्फी पांइट की कॉफी लोगो को बहुत पसंद आती है. ठंड में यहाँ काफी की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है…
Add News18 as
Preferred Source on Google

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित आगरा चौपाटी इन दिनों लोगो को बेहद पसंद आ रही है. आगरा चौपाटी में खाने के इतने स्टॉल है की लोग कन्फ्यूज हो जाते है की आखिर क्या खाया जाये. यहाँ हर प्रकार का फ़ूड उपलब्ध है. यहाँ आगरा ही नहीं बल्कि दूर दराज से भी लोग खाने के लिए आते है . खाने के आलावा यह कई प्रकार की क्टिविटी भी कराई जताई है जो लोगो को बेहद पसंद आती है. सॉफ्ट साउंड के साथ यहाँ लोगो को खाना खाना और इंजॉय करना बहुत पसंद है…

आगरा के फतेहाबाद रोड पर वर्तमान में कई ऐसे स्टॉल खुल गए है की जैसे चलता फिरता बाजार. पहले यहाँ शांत रोड हुआ करता था लेकिन कई बड़े बड़े रेस्टोरेंट खुलने से अब यह एक बड़ा फ़ूड हब बन गया है. ताजमहल नज़दीक होने के कारण यहाँ विदेशी लोग भी खाने के लिए आते है. बिरायानी के शौकीन यहाँ दूर से आते है. आगरा की मशहूर चिकन बिरायानी फतेहाबाद रोड की है. जहाँ खाने के लिए दूर दूर से लोग खींचे चले आते हैं…

आगरा के सिकंदरा स्थित कारगिल पेट्रोल पम्प के पास एक ऐसा रेस्टोरेंट खुला है जिसका नाम सुनते ही आप चौंक जायेगे जी हाँ इस रेस्टोरेंट का नाम मायका है. जहाँ लोगो को माँयका का फील दिलाता है. यहाँ खाने के लिए दूर दूर से लोग आते है. इस रेस्टोरेंट में खाने के लिए चाइनीज, साउथ, इंडियन, नार्थ लगभग सभी प्रकार का उपलब्ध है. यहाँ का चाइनीज सबसे ज्यादा मशहूर है…

आगरा का सदर बाजार सबसे पुराना बाजार माना जाता है. यहाँ का चिकन लोगो को बेहद पसंद है. यहाँ मामा फ्रेंकी चिकन सबसे मशहूर है. हालांकि अब यहाँ कई लोगो ने चिकन रेस्टोरेंट खोल दिए है. जहाँ लोग अपने पसंद का चिकन खाने जाते है. हर प्रकार का चिकन यहाँ उपलब्ध है. चिकन लॉलीपॉप, चिकन हांडी बेहद मशहूर है. बताया जाता है कि यहाँ चिकन या मटन खाने के लिए लोग आगरा के आलावा आस पास के जिलों से भी आते हैं….