हलाला, तीन तलाक से डर गई आशिया, अपना लिया हिंदू धर्म, अंशिका बनकर मोनू से मंदिर में कर ली शादी
Last Updated:
आशिया की मानें तो बरेली जिला के ही मीरगंज इलाके की रहने वाली आशिया भोजीपुरा कस्बा में रामलीला मेला देखने गई थी, जहां भोजीपुरा इलाके के ही रहने वाले मोनू भी मेला घूमने गए थे. मेला घूमने के दौरान दोनों ने एक दूसरे को देखा और देखते ही देखते दोनों में मोहब्बत हो गई.
बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में थाना मीरगंज इलाके की रहने वाली आशिया अब धर्म परिवर्तन के बाद अंशिका बन गई हैं. आशिया को इस्लाम में बाकी किसी बात से कोई एतराज नहीं है. लेकिन पर्दा, तीन तलाक और हलाला जैसी कठोर प्रथाओं से इस कदर आहत हुई कि उसे इस्लाम से नफरत होने लगी और अब आशिया ने बरेली के रहने वाले मोनू के साथ हिंदू धर्म के कायदे कानून को परखा. जहां अब उसने बरेली के एक मंदिर में जाकर पहले हिंदू धर्म अपनाया और फिर उसके बाद आशिया से अंशिका बनकर विधि विधान से मोनू से शादी कर ली. फिलहाल आशिया और मोनू की शादी के वीडियो इस वक्त बरेली में जमकर वायरल हो रहे हैं.
मेले में हो गया था आशिया को मोनू से प्यार
मंत्र उच्चारण के बीच शादी का यह नजारा बरेली शहर के ही एक प्रसिद्ध मंदिर का है. आशिया की मानें तो बरेली जिला के ही मीरगंज इलाके की रहने वाली आशिया भोजीपुरा कस्बा में रामलीला मेला देखने गई थी, जहां भोजीपुरा इलाके के ही रहने वाले मोनू भी मेला घूमने गए थे. मेला घूमने के दौरान दोनों ने एक दूसरे को देखा और देखते ही देखते दोनों में मोहब्बत हो गई. इसके बाद एक दूसरे से अपना मोबाइल नंबर शेयर कर लिया और कुछ दिनों के बाद फोन पर बातचीत कर प्यार का इजहार कर लिया.
हलाला और तीन तलाक से डरी हुई थी आशिया
आशिया की मानें तो वह इस्लाम में पर्दा प्रथा तीन तलाक और हलाला जैसे शब्दों को सुनकर सहम जाती थी. आए दिन उन्हें अपने परिचित रिश्तेदार पड़ोसियों के यहां से तीन तलाक हलाला जैसे शब्दों को सुनने को मिलता था तो उन्होंने इन सब से आहत होकर ऐसे इंसान की तलाश तेज कर दी, जहां न हलाला हो ना तीन तलाक हो अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से खुले आसमान में परिंदा की तरह जी सकें. इसीलिए मेले में मोनू को देखते ही एक ही नजर में दोस्ती हो गई.
मोनू को खुद लेकर आशिया गई मंदिर
आशिया की मानें तो वह हिंदू रामलीला में इसलिए जाती थी कि वह हिंदू धर्म के बारे में कुछ समझ सके और उसने रामलीला में जाकर भगवान राम के आदर्शों को देखा और हिंदू धर्म को समझा और इस बीच वह भगवान राम को अपना आदर्श मानने लगी. अब उसने 5 दिन पहले अपना घर छोड़ दिया, जहां वह सीधे मोनू के घर पहुंची और मोनू को लेकर बरेली के एक मंदिर में पहुंची. उसने सबसे पहले अपना शुद्धिकरण करवा कर हिंदू धर्म अपनाया.
मंत्रोच्चारण के साथ हुई आशिया की शादी
इसके बाद वह आशिया से अंशिका बनकर गई। फिर दोनों ने मंत्र उच्चारण और देवी देवताओं के सामने आशिया उर्फ अंशिका और मोनू ने एक दूसरे से शादी कर ली। फिलहाल इस वक्त आशिया उर्फ अंशिका और मोनू की शादी के वीडियो बरेली में खूब वायरल हो रहे हैं.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें