20 हजार रुपए थी उधारी, चुकाने के लिए युवक ने रची खुद के किडनैपिंग की साजिश

0
20 हजार रुपए थी उधारी, चुकाने के लिए युवक ने रची खुद के किडनैपिंग की साजिश


Last Updated:

Kanpur Latest News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 20 हजार रुपए की उधारी के लिए एक युवक ने खुद के किडनैपिंग की साजिश रच दी. जब युवक की मां ने थाने में बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई तब यह राज खुला.

Zoom

युवक को मालिक की चुकानी थी उधारी.

कानपुर: यूपी के कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक हैरान कर देने वाले मामले का खुलासा किया है, जहां एक युवक ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचकर अपने ही परिजनों से फिरौती मांगने की साजिश रची. दरअसल, थाना जाजमऊ क्षेत्र में 27 अप्रैल 2026 को एक महिला ने सूचना दी कि उसका 24 वर्षीय बेटा फैज, जो एक दिन पहले अपनी स्कूटी से काम पर निकला था, वापस घर नहीं लौटा. सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की और एक टीम गठित की गई.

जांच के दौरान परिजनों को व्हाट्सएप कॉल के जरिए सूचना मिली कि फैज का अपहरण कर लिया गया है और उसकी रिहाई के लिए 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें युवक की लोकेशन गाजियाबाद में मिली.

सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को शक हुआ कि मामला संदिग्ध है. जब पुलिस टीम ने गाजियाबाद में दबिश दी और युवक के साथी फसमान से पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आ गई. पता चला कि फैज ने खुद ही अपने दोस्त के साथ मिलकर यह पूरा ड्रामा रचा था. गिरफ्तारी के डर से वह कानपुर लौट आया और अपनी मौसी के घर, थाना रेल बाजार क्षेत्र में छिप गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे वहां से सकुशल बरामद कर लिया.

पूछताछ में फैज ने स्वीकार किया कि उसने अपने मालिक से लिए गए 20,000 रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए यह साजिश रची थी. उसने अपने दोस्त और एक रिक्शा चालक को लालच देकर इस फर्जी अपहरण की योजना बनाई और परिजनों से अलग-अलग किस्तों में पैसे मांगने लगा. फिलहाल, पुलिस इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *