250 साल पुराना ये अखाड़ा आज भी दे रहा मुफ्त ट्रेनिंग! अलीगढ़ के इस अखाड़े ने देश को दिए हैं एक से बढ़कर एक पहलवान
Last Updated:
Aligarh Latest News: अलीगढ़ का तुरैया शाह अखाड़ा सिर्फ पहलवानी की परंपरा को जीवित नहीं रख रहा है, बल्कि समाज में भाईचारा, संस्कार और एकता का संदेश भी फैलाता है. यह 250 साल पुराना ऐतिहासिक अखाड़ा मुफ्त में बच्चो…और पढ़ें
250 साल पुराना है इतिहास
अखाड़ा संचालक बिलाल खलीफा बताते हैं कि यह अखाड़ा तुरैया शाह अखाड़ा के नाम से जाना जाता है. यहां किसी से भी फीस नहीं ली जाती और सभी पहलवान भाईचारे और एकता के साथ प्रशिक्षण लेते हैं. इस अखाड़े से सलामतुल्लाह पहलवान, मजीद पहलवान, दुर्जन पहलवान, आदा पहलवान, भूरा पहलवान जैसे कई दिग्गज निकल चुके हैं. ये पहलवान बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल तक कुश्ती लड़कर अलीगढ़ और भारत का नाम रोशन कर चुके हैं.
बिलाल खलीफा बताते हैं कि अखाड़ा पहले शाहिद खलीफा, सलामतुल्लाह पहलवान और खान खलीफा द्वारा चलाया जाता था. अब इसकी जिम्मेदारी उनके पास है, जिसे शाहिद खलीफा ने अपनी पगड़ी देकर सौंपा. बिलाल बचपन से ही पहलवानी करते आए हैं और पिछले चार साल से अखाड़े की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
कई चैंपियनशिप जीत चुके हैं खिलाड़ी
आज भी इस अखाड़े में छोटे-बड़े कई पहलवान प्रशिक्षण ले रहे हैं. यहां से निकले खिलाड़ी जिला केसरी और अन्य चैंपियनशिप जीत चुके हैं. बिलाल खलीफा सभी को बराबरी की नजर से देखते हैं और उन्हें न केवल कुश्ती की शिक्षा देते हैं बल्कि भाईचारा, संस्कार और अनुशासन का संदेश भी देते हैं.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.