30 हजार सैलरी में भी कमाई डबल, बस समझदारी से शुरू करे ये साइड काम
Last Updated:
Business Idea Tips: आज के समय में सिर्फ नौकरी की सैलरी से खर्च संभालना आसान नहीं रह गया है. ऐसे में लोग एक्स्ट्रा कमाई के तरीके ढूंढ रहे हैं. अच्छी बात ये है कि अब बिना ज्यादा पैसे लगाए भी छोटे-छोटे काम शुरू किए जा सकते हैं, जिन्हें आप नौकरी के साथ भी कर सकते हैं. अगर सही प्लानिंग के साथ शुरुआत करें तो ये साइड काम धीरे-धीरे आपकी कमाई बढ़ाने का मजबूत जरिया बन सकते हैं.
आजकल दुकानदार हो या छोटा बिजनेस सब चाहते हैं कि उनका काम मोबाइल पर दिखे ताकि ज्यादा ग्राहक मिलें, लेकिन उन्हें पोस्ट बनाना, फोटो डालना या वीडियो बनाना ठीक से नहीं आता. इसके लिए आप उनके लिए रोज या हफ्ते में कुछ वीडियो अच्छे से एक्सप्लेन करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम पर डालते रहे. साथ ही ऑफर और जानकारी शेयर भी करें. बदले में वही दुकानदार आपको सैलरी या फीस देगा और आपको आपके पेज से भी इनकम होने लगेगी. ऐसे 2 से 3 काम मिल जाएं तो घर बैठे अच्छी कमाई होने लगती है.

अगर आपको अच्छा खाना बनाना आता है तो टिफिन सर्विस बढ़िया ऑप्शन है. कई लोग जैसे ऑफिस वाले या बाहर पढ़ने वाले स्टूडेंट्स रोज घर जैसा खाना ढूंढते हैं तो आप शुरुआत में 4-5 लोगों के लिए खाना बनाकर दे सकते हैं. उनके घर या ऑफिस तक टिफिन पहुंचा दें. इससे धीरे-धीरे लोग जुड़ते जाएंगे और इसमें ज्यादा पैसा लगाने की जरूरत नहीं होती. बस स्वाद अच्छा और सफाई जरूरी है. एक बार लोगों को आपका खाना पसंद आ गया तो ग्राहक खुद बढ़ेंगे और हर महीने आपकी अच्छी कमाई बनने लगेगी.

रीसेलिंग का काम आजकल बहुत चल रहा है. इसमें आपको खुद सामान खरीदकर रखने की जरूरत नहीं होती. आप ऑनलाइन ऐप के जरिए कपड़े, ज्वेलरी या अन्य सामान बेच सकते हैं और हर ऑर्डर पर कमीशन कमा सकते हैं. खास बात ये है कि इसमें नुकसान का डर बहुत कम होता है. बस आपको ग्राहकों से जुड़ना और सही प्रोडक्ट दिखाना आना चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आजकल लोग हर मौके पर यूनिक गिफ्ट देना पसंद करते हैं. आप कस्टमाइज्ड मग, कुशन, फोटो फ्रेम जैसे आइटम का काम शुरू कर सकते हैं. इसमें आपको खुद बनाने की जरूरत नहीं है. आप ऑर्डर लेकर वेंडर से बनवा सकते हैं. धीरे-धीरे आपका नेटवर्क बन जाएगा और ऑर्डर बढ़ने लगेंगे. ये काम खासकर फेस्टिव सीजन में बहुत ज्यादा कमाई देता है.

अगर आपको कोई स्किल आती है जैसे बोलना, डिजाइन बनाना या कंप्यूटर का काम तो आप ऑनलाइन क्लास शुरू कर सकते हैं. वीकेंड पर 2 से 3 घंटे देकर आप कई लोगों को सिखा सकते हैं. छोटी फीस रखकर भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. ये काम धीरे-धीरे बड़ा बन सकता है और आगे चलकर आपका फुल टाइम काम भी बन सकता है.

किसी भी काम में शुरुआत छोटी रखनी चाहिए. एकदम बड़े स्तर पर पैसा लगाने से रिस्क बढ़ जाता है. पहले थोड़ा-थोड़ा काम करें, अनुभव लें और फिर आगे बढ़ें. इससे आपको समझ भी आएगी और नुकसान का खतरा भी कम रहेगा. धीरे-धीरे काम को बढ़ाना ही समझदारी है.

नौकरी के साथ बिजनेस करना आसान नहीं होता. इसलिए समय का सही इस्तेमाल जरूरी है. आप सुबह या शाम कुछ घंटे निकालकर अपना काम कर सकते हैं. अगर टाइम सही से मैनेज करेंगे तो दोनों काम अच्छे से चलेंगे और कमाई भी बढ़ेगी.

अक्सर लोग सोचते हैं कि जल्दी से ज्यादा पैसा कमा लें. इसी चक्कर में बिना सोचे-समझे काम शुरू कर देते हैं और बाद में नुकसान उठाना पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि थोड़ा धैर्य रखें और हर फैसला समझदारी से लें. छोटा काम भी सही तरीके से करेंगे तो धीरे-धीरे बढ़ेगा. साइड बिजनेस में जल्दबाजी नहीं बल्कि लगातार मेहनत और समझ जरूरी होती है. अगर आप सोच-समझकर कदम बढ़ाएंगे तो आपका काम भी टिकेगा और कमाई भी धीरे-धीरे मजबूत होती जाएगी.