4 साल में 13 बार डसा… फिर भी नहीं हुई मोहब्बत पूरी, नाग की ये कैसी लव स्टोरी
Last Updated:
Mahoba UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के पंचमपुरा गांव में 20 साल की रोशनी को एक सांप ने 4 साल में 13 बार डसा, लेकिन वह हर बार बच जाती है. गांववाले इसे पिछले जन्म की प्रेम कहानी मानते हैं. महिलाएं सांप की …और पढ़ें
Mahoba News: महोबा में एक आंग की अजीबोगरीब लव स्टोरी चर्चा में है
हाइलाइट्स
- महोबा में 20 साल की रोशनी को सांप ने 13 बार डसा.
- गांववाले इसे पुरानी जन्म की प्रेम कहानी मानते हैं.
- महिलाएं सांप की शादी की दुआ कर रही हैं.
महोबा. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चरखारी तहसील के पंचमपुरा गांव में एक अनोखी प्रेम कहानी चल रही है. जी हां, इंसान और सांप के बीच. 20 साल की रोशनी पर एक “करिया” सांप इस कदर फिदा है कि पिछले चार साल में उसे 13 बार डस चुका है. लेकिन वाह रे मोहब्बत, रोशनी हर बार मौत को मात देकर लौट आती है और बेचारा सांप फिर मायूस होकर गायब हो जाता है.
मामला महोबा जिले के चरखारी विकासखंड के पंचमपुरा गांव का है. ताजा घटना में रोशनी अपने आंगन में बैठी थी कि अचानक उसका प्यार में पागल प्रेमी सांप फिर से आ धमका. बिना किसी हिचक के उसने अपनी जहरीली मोहब्बत का इजहार किया और झटपट बाएं हाथ के अंगूठे पर डस लिया. परिजनों ने दौड़कर हंगामा किया, लेकिन सांप प्रेमी बिना सगाई-ब्याह किए ही भाग गया. बेचारे परिवार वाले सांप को मारने की कोशिश करते-करते थक गए हैं, पर वह हर बार बॉलीवुड विलेन की तरह “अभी मैं जिंदा हूं” कहकर गायब हो जाता है.
गांव में चल रहे कई किस्से
गांववालों का मानना है कि ये सांप नहीं, रोशनी का कोई पुराना जन्म का बॉयफ्रेंड है, जो बदला लेने की जगह अब प्यार की खातिर हर जन्म में डसने चला आता है. कुछ लोग इसे नाग-नागिन की अधूरी प्रेम कहानी बता रहे हैं, तो कुछ इसे तंत्र-मंत्र का असर मानकर नींबू-मिर्च टांगने लगे हैं. रोशनी का परिवार अब अस्पताल और झाड़-फूंक वालों के बीच शटल कॉक बन चुका है. हर बार सांप के डसने के बाद वे अस्पताल भागते हैं, डॉक्टर इंजेक्शन लगाते हैं और फिर रोशनी मुस्कुराकर मौत को ठेंगा दिखा देती है.
गांव की महिलाएं अब दुआ कर रही हैं
गांव की महिलाएं अब दुआ कर रही हैं कि भगवान उस सांप की शादी कहीं और करा दे, ताकि उसकी वन साइडेड लव स्टोरी खत्म हो जाए. वहीं कुछ युवा मजाक में कहते हैं कि अगर ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो रोशनी को “सांप वाली मोहब्बत” का खिताब दे देना चाहिए.