6 फीट का युवक बिना भर्ती बना ‘पुलिस अफसर’, सिपाहियों संग पहुंचा थाने, आई कार्ड देख दरोगा बोला- तुम…

0
6 फीट का युवक बिना भर्ती बना ‘पुलिस अफसर’, सिपाहियों संग पहुंचा थाने, आई कार्ड देख दरोगा बोला- तुम…


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Agra Latest News: यूपी में आगरा पुलिस ने एक 6 फुट लंबा युवक और उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया है. इन पर आरोप है कि यह फर्जी पुलिस अफसर बनकर लोगों के साथ ठगी किया करते थे. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

फर्जी पुलिसवाला युवक गिरफ्तार.

आगरा. यूपी के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 6 फुटा युवक अपने पास पुलिस का आई कार्ड रखता था और खुद को पुलिस में अफसर बताता था. इतना ही नहीं युवक के साथ उसके 4 साथी और रहते थे, जो डरा धमकाकर लोगों के साथ ठगी करते थे. इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो तुरंत पुलिस ने चेकिंग लगाई और फर्जी पुलिसवाले बनने और लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में सिपाही युवक को लेकर थाने आए. थाने में जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस का एक फर्जी आई कार्ड निकला, जिसे देखकर दरोगा बोला कि तुम पांचों फर्जी पुलिस बनकर लोगों से ठगी करते हो. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

दरअसल, पुलिस ने टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है, और मुठभेड़ के दौरान पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है. थाना लोहामंडी क्षेत्र में लगातार टप्पेबाजी की घटनाओं की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी. वहीं, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी, और चेकिंग के दौरान ईरानी गैंग के शातिरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुके.

आगरा रेलवे स्टेशन पर रुकी ट्रेन, प्लेटफॉर्म पर उतरे कपल, दोनों का नाम सुन भागे GRP अफसर

डीसीपी सिटी सूरज राय ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अचानक आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें दो शातिर गोली लगने से घायल हुए है.

फटे कपड़ों में पुलिस स्टेशन पहुंचा युवक, शक्ल से लग रहा था भिखारी, नाम सुन IPS अधिकारी के उड़े होश

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. इनके पास से पुलिस ने 26 हजार रुपए नगद, ज्वैलरी, यूपी पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड, एक कार और तमंचे बरामद किए है. अब पुलिस सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज रही है, और खुलासा करने वाली टीम को डीसीपी सिटी ने 15 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है.

homeuttar-pradesh

6 फीट का युवक बिना भर्ती बना ‘पुलिस अफसर’, सिपाहियों संग पहुंचा थाने, और फिर..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों