तुलसीदास जयंती में शामिल होने पहुंचे मुरारी बापू, 31 जुलाई तक चलेंगे संत समागम
Last Updated:
Chitrakoot News: धर्म नगरी चित्रकूट के राजापुर में तुलसीदास जयंती महोत्सव का आयोजन पूरे भव्यता के साथ जारी है. इस मौके को और खास बनाने के लिए सुप्रसिद्ध रामकथा वाचक मुरारी बापू चित्रकूट की धरती पर पहुंचे हैं.
बापू के दर्शन को भक्तों की भीड़
आपको बता दें कि राजापुर वही पावन स्थान है जहां गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म हुआ था. जयंती उत्सव के दौरान सुबह 10 से 1 बजे तक और शाम 4 से 6 बजे तक संत समागम का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें मुरारी बापू सहित देशभर के कोने-कोने से आए साधु-संत प्रवचन और रामचरितमानस की महिमा का गुणगान कर रहे हैं. कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जो बापू के दर्शन और कथा श्रवण के लिए उत्सुकता से पहुंच रही है.
अयोध्या से पधारे रामचंद्र महंत ने जानकारी दी कि मुरारी बापू की विशेष इच्छा थी कि वे तुलसीदास जयंती के अवसर पर राजापुर में उपस्थित रहें. संत समागम कराएं. इसी उद्देश्य से वह कई प्रतिष्ठित साधु-संतों के साथ चित्रकूट पहुंचे हैं. कार्यक्रम के अंतिम दिन यानी 31 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राजापुर पहुंचेंगे, वे तुलसीदास जन्मस्थली पर पूजा-अर्चना करेंगे और गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, वे तुलसीदास जयंती महोत्सव में भाग लेकर इसे और भव्य स्वरूप प्रदान करेंगे.
भक्ति में डूबा राजापुर
22 जुलाई से शुरू हुए गोस्वामी तुलसीदास जयंती महोत्सव के बाद राजापुर का पूरा कस्बा भक्ति मय हो गया है. दूर दराज से लोग इस महोत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे है. मुरारी बापू के चल रहे कार्यक्रम में भी शामिल हो रहे है.