नोएडा वालों जान लो ट्रैफिक अपडेट, नहीं तो आज फंसोगे जाम में, परेशानी होगी काम में
Last Updated:
Noida Traffic News: गौतमबुद्ध नगर जिले में किसानों के प्रदर्शन व महापंचायत के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के रूटों पर डायवर्जन लागू किया गया है.
हाइलाइट्स
- गौतमबुद्ध नगर जिलों में किसानों का आज प्रदर्शन.
- प्रदर्शन के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू.
- ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन को लेकर दिया अपडेट.
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि 30 जुलाई यानी कि बुधवार को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर अन्तर्गत नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन और महापंचायत का आयोजन होने वाला है. जिसको ध्यान में रखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के हरौला बारात घर सेक्टर 05, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, जीरो प्वाईन्ट, गलगोटिया अण्डरपास, सलारपुर अण्डरपास, जे०पी० स्पोर्टस गेट के सामने, साबौता अण्डरपास एवं ग्राम शाहदरा सैक्टर 142 नोएडा आदि जगहों पर ट्रैफिक सही से चलता रहे और लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए कुछ समय के लिए इन रूटों पर डायवर्जन किया गया है.

ट्रैफिक पुलिस ने यह भी बताया है कि डायवर्जन के समय एमरजेंसी वाहनों को आवाजाही की अनुमति रहेगी. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें. ट्रैफिक पुलिस ने यातायात संबंधित समस्या पैदा होने पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. कोई भी व्यक्ति यातायात हेल्पलाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकता है.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें