पीलीभीत में कैसी है बाघों की रहस्यमयी दुनिया’… ये किताब खोलेगी राज! पढ़ सकते से हैं ‘केसरी’ और ‘कॉलरवाली’ की कहानी
Last Updated:
Pilibhit Tiger Reserve News : पीलीभीत के जंगलों में बसी बाघों की रहस्यमयी दुनिया अब एक किताब के ज़रिए सामने आ रही है. इस किताब में दर्ज हैं ‘केसरी’ और ‘कॉलरवाली’ जैसी मशहूर बाघिनों की अनसुनी कहानियां हैं जो न स…और पढ़ें
इन बाघों की अपनी अलग दुनिया होती है. वहीं बाघों की इस दुनिया से शायद ही जंगलात वालों के अलावा कोई और परिचित हो. बाघों की इसी दुनिया से पर्दा हटाने और बाघों के व्यवहार को समझाने के लिहाज से पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह व वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार सिंह ने एक पुस्तक लिखी है. इस पुस्तक में उन बाघों की कहानियां संकलित की गई हैं जिनसे पर्यटक से लेकर आम आदमी अछूता होता है.
क्या है इस किताब का मकसद?
इस पुस्तक का विमोचन ग्लोबल टाइगर डे के मौके पर किया गया था. इस पुस्तक में पीलीभीत के बहुचर्चित बाघ केसरी से लेकर कॉर्बेट नेशनल पार्क की कॉलरवाली समेत तमाम बाघों के किस्से शामिल किए गए हैं. अधिक जानकारी देते हुए पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इस पुस्तक को लिखने के पीछे का उद्देश्य लोगों को बाघ के असल व्यवहार के बारे में जागरूक करना. उम्मीद है इस पुस्तक के ज़रिये लोगों के बीच बाघों के व्यवहार समेत वन विभाग की कार्यशैली को लेकर जागरूकता होगी.