‘अभी तो हनीमून भी नहीं गए’, पीछे से आया दूल्हा और फिर…, दुल्हन का शादी के बाद का वीडियो वायरल
Last Updated:
Honeymoon Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दुल्हन खुशी-खुशी कह रही है कि अभी तो हनीमून पर भी नहीं गए और मेरा पति मुझे… आइए जानते हैं वायरल वीडियो का सच….और पढ़ें
वायरल वीडियो में एक शादीशुदा जोड़ा फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर घूम रहा है. दुल्हन वीडियो बनाते हुए खुश दिख रही है और बोल रही है कि पता नहीं क्यों मेरे पति मुझे शादी के बाद सीधे पंचाल घाट ले आए हैं. आगे वह बोली कि अभी तो हम लोग हनीमून पर भी नहीं गए ऐसा क्या है पता नहीं इस पांचाल घाट पर. यह कहते हुए दुल्हन काफी खुश होती है, तभी पीछे से दूल्हा आ जाता है, और बोलता हैकि शुभम की वीडियो नहीं देखी क्या और इतने में वीडियो खत्म हो जाती है.
वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह पीछे पांचाल घाट नहीं है, जब हमने इस वीडियो के बारे में छानबीन की तो पता चला कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि AI के माध्यम से बनाई गई है. चौंक गए न कुछ ऐसा ही हाल हुआ था जब यह वीडियो पहली बार जिसने भी देखी तो उसे सत्य घटना लगी. आजकल कई ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें AI माध्यम से कुछ इस तरह की वीडियो बनाकर उन्हें शेयर की जा रही हैं.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.