Aaj ka Mesh Rashifal 2 August : मेष राशि की आज इस काम में त्राहिमाम, लेकिन करियर और मैरिड लाइफ में खिलेंगे गुल

0
Aaj ka Mesh Rashifal 2 August : मेष राशि की आज इस काम में त्राहिमाम, लेकिन करियर और मैरिड लाइफ में खिलेंगे गुल


Last Updated:

Aaj ka Mesh Rashifal 2 August : दैनिक ग्रह गोचर के हिसाब से आज मेष राशि के जातकों को फूंक-फूंककर कदम रखना होगा. कहीं भी निवेश करें, घाटा हो सकता है. लेकिन बहुत कुछ अच्छा भी होगा. आइये जानते हैं. 

राशि फल 
अयोध्या. व्यक्ति के जीवन में राशि चक्र की सभी 12 राशियों और सभी नौ ग्रहों का विशेष प्रभाव होता है. इसी के आधार पर ज्योतिषी व्यक्ति की कुंडली और भविष्य का आकलन करते हैं. एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव मानव जीवन के साथ सभी 12 राशियों के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. व्यक्ति के जीवन पर दैनिक ग्रह गोचर का भी प्रभाव होता है. दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार, आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है, आइये जानते हैं.

खुलकर बातचीत का मौका

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आज मेष राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्र में नुकसान हो सकता है. सावधान रहने की जरूरत है. निवेश में घाटा हो सकता है. करियर और लव लाइफ शानदार रहेगा. दांपत्य जीवन मधुर होगा. नौकरी की चाहत भी पूरी होगी. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी. लव लाइफ में लाइफ पार्टनर की एंट्री हो सकती है. विवाह के योग बनेंगे. घर में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. दांपत्य जीवन भी मधुर रहेगा. रुका हुआ काम पूरा होगा. लाइफ पार्टनर के साथ पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं. खुलकर बातचीत करने का मौका मिलेगा.

शाम को जलाएं दीपक

करियर के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी. कोर्ट कचहरी के मामले में उत्तम परिणाम हासिल होंगे. नौकरी में सीनियर का साथ प्राप्त होगा. प्रमोशन के योग बनेंगे. सैलरी में इजाफा होगा. आ रही परेशानी भी समाप्त होगी. आर्थिक स्थिति में सावधान रहने की जरूरत है. सोच विचार कर कोई निर्णय लेना होगा. व्यापार में घाटा हो सकता है. आने वाली कोई बड़ी डील अचानक से रुक सकती है. सावधान रहें. वाणी पर संयम रखें. खर्चे में बढ़ोतरी होगी. मेष राशि के जातक के लिए आज शुभ अंक 7 रहेगा. आज के दिन शनि मंदिर में जाकर भगवान शनि की पूजा आराधना करनी चाहिए. शाम के समय दीपक प्रज्वलित करें.

homeastro

मेष राशि की आज इस काम में त्राहिमाम, लेकिन करियर और मैरिड लाइफ में खिलेंगे गुल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *