PM Modi: रेशम के धागों में लिपटी देशभक्ति, बनारस की बेटियों ने तैयार की ऑपरेशन ‘सिंदूर’ वाली राखी, पीएम को करेंगी भेंट

0
PM Modi: रेशम के धागों में लिपटी देशभक्ति, बनारस की बेटियों ने तैयार की ऑपरेशन ‘सिंदूर’ वाली राखी, पीएम को करेंगी भेंट


Last Updated:

PM Narendra Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से पहले यहां की बेटियों ने उनके लिए एक खास तोहफा तैयार किया है. ऑपरेशन सिंदूर थीम पर राखियां बनाई हैं.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं. उनके दौरे से पहले यहां की बेटियों ने उन्हें खास तोहफा देने की तैयारी की है. वाराणसी के एक निजी स्कूल की सैकड़ों छात्राओं ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ वाली खास राखियां तैयार की हैं. ये राखियां पीएम मोदी को भेंट की जाएंगी. इन राखियों को खास बनाने के लिए छात्राओं ने रेशम के धागे, मोती और अन्य सजावटी सामानों का इस्तेमाल किया है. हर राखी पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भावना झलकती है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि देश की बेटियां भी सेना के बलिदान को याद रखती हैं और प्रधानमंत्री के नेतृत्व को सलाम करती हैं.

पीएम मोदी को धन्यवाद क्यों?
राखी तैयार करने वाली छात्रा सफख खान ने बताया, ‘ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान की आतंक की फैक्ट्री को खत्म किया गया है. इससे कई माताओं का सिंदूर उजड़ने से बच गया. हम छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने के लिए ये राखी बनाई है.’

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वह विशेष कार्रवाई है, जो पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में की गई थी. इसमें पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर सीधा हमला किया गया और कई आतंकियों को मार गिराया गया था. संसद में पीएम मोदी ने कहा था कि यह कार्रवाई किसी विदेशी दबाव में नहीं, बल्कि भारत की शर्तों पर की गई. उन्होंने यह भी साफ किया कि भारत अब किसी भी आतंकवादी हमले का जवाब मजबूती से देगा. ऑपरेशन सिंदूर इसी नीति का उदाहरण है, जिसमें दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब दिया गया.

homeuttar-pradesh

बनारस की बेटियों ने तैयार की ऑपरेशन ‘सिंदूर’ वाली राखी, पीएम को करेंगी भेंट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *