मिर्जापुर में गंगा का रौद्र रूप, कई गांवों में घुसा पानी, डूब गई सैकड़ों बीघा फसल, प्रशासन अलर्ट

0
मिर्जापुर में गंगा का रौद्र रूप, कई गांवों में घुसा पानी, डूब गई सैकड़ों बीघा फसल, प्रशासन अलर्ट


Last Updated:

Mirzapur Ground Report : मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है. कोन, सीखड़ और मझवां ब्लॉक प्रभावित हैं. गंगा का जलस्तर 76.450 मीटर पहुंच गया है. राहत शिविर सक्रिय हैं.

हाइलाइट्स

  • गंगा का जलस्तर 76.450 मीटर पहुंचा.
  • कोन, सीखड़ और मझवां ब्लॉक प्रभावित.
  • प्रशासन ने राहत शिविर सक्रिय किए.
मुकेश पांडेय/मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गंगा का पानी तटवर्तीय इलाकों में घुस गया है. गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गयी है. मिर्जापुर जिले में सबसे ज्यादा जलस्तर बढ़ने पर दो ब्लॉक प्रभावित हुए हैं. मिर्जापुर जिले के कोन ब्लॉक के कई गांवों में गंगा का पानी घुस गया है. वहीं, सीखड़ व मझवां ब्लॉक भी बाढ़ से प्रभावित है. अभी भी गंगा पांच सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही है. तेजी के साथ जलस्तर में वृद्धि हो रहा है, जिसके बाद अब तटवर्तीय इलाकों के लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुट गए हैं.

मिर्जापुर जिले में गंगा अब वार्निंग लेवल के पास पहुंच गई है. मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर 76.450 मीटर पहुंच गया है. जिले में गंगा के जलस्तर का वार्निंग लेवल 76.724 मीटर है. वहीं, खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है. पिछले चार घंटों में करीब 20 सेंटीमीटर पानी बढ़ चुका है. जलस्तर में वृद्धि के बाद सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है. राहत शिविर पर भी पर्याप्त सामग्रियों का इंतजाम कर लिया गया है. एसडीएम सहित अन्य आलाधिकारी नजर बनाए हुए हैं.

सब्जी की फसल हुई है प्रभावित

कोन ब्लॉक के हरसिंगपुर गांव में तटवर्तीय इलाकों में पानी घरों तक पहुंच चुका है. कई बीघा फसल जलमग्न हो गया है. अजयराज ने बताया कि कल पानी यहां पर आ गया है. करीब एक किलोमीटर अंदर तक गंगा का पानी आ गया है. यहां पर तीन दिनों से जलस्तर में वृद्धि शुरू हुआ है. अभी भी तेजी के साथ पानी बढ़ रहा है. आगे भी बढ़ने की उम्मीद है. रमाशंकर ने बताया कि तीन दिनों से पानी बढ़ रहा है. जो भी फसल है. सब डूब गए हैं. सबसे ज्यादा सब्जी की खेती प्रभावित हुई है.

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में …और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में … और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मिर्जापुर में गंगा का रौद्र रूप, कई गांवों में घुसा पानी, फसलें हुई जलमग्न



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *