A से अखिलेश, D से डिंपल… सपा के PDA स्कूल पर एक्शन, अखिलेश बोले- BJP तो गई
Last Updated:
Samawadi Party PDA School: समाजवादी पार्टी के पीडीए स्कूल को लेकर बवाल शुरू हो गया है. पीडीए स्कूल चलाने वाले सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा है.
हाइलाइट्स
- समाजवादी पार्टी के पीडीए स्कूल के खिलाफ एक्शन.
- सपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज.
- अखिलेश यादव ने बीजेपी को गेरा.
अ से अखिलेश, म से मुलायाम की पढ़ाई
एसपी सिटी व्योम बिंदल के अनुसार, जिले के कल्लरपुर गुर्जर गांव के रहने वाले मेन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि स्थानीय सपा नेता फरहाद आलम गाडा एक “पीडीए पाठशाला” में बच्चों को “राजनीतिक वर्णमाला” पढ़ा रहे थे. शिकायतकर्ता का कहना है कि बच्चों को “ए फॉर अखिलेश”, “बी फॉर बाबासाहेब”, “डी फॉर डिंपल” और “एम फॉर मुलायम सिंह यादव” पढ़ाया जा रहा है. यह घटना तब सामने आई जब सपा नेता के रामनगर स्थित घर पर रिकॉर्ड किए गए इस पाठ का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया और वायरल हो गया.
वायरल वीडियो में दिख रहे बच्चे कथित तौर पर एक निजी स्कूल के थे और अपनी यूनिफॉर्म पहने हुए दिखाई दे रहे थे. इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “पढ़ाई करने पर तो अंग्रेज भी एफआईआर नहीं करते थे. भाजपा का शिक्षा विरोधी चेहरा अब जनता के सामने आ गया है. अब भाजपा हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी. निंदनीय.”
सपा नेता ने किया बचाव
वहीं अपने बचाव में, फरहाद गाडा ने पहले दावा किया था कि “पीडीए पाठशाला” सिर्फ एबीसी सिखाने के लिए नहीं है, बल्कि बच्चों को “समाजवादी विचारधारा के महापुरुषों” के बारे में शिक्षित करने के लिए भी है. उन्होंने पूरे जिले में इसी तरह के स्कूल खोलने का इरादा भी जाहिर किया था.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें