गोंडा में द्वापर युग का है ये शिव मंदिर, जहां औरंगजेब के सिपाहियों पर मधुमक्खियों ने किया था हमला
Last Updated:
Pacharanatha Temple of Gonda: मंदिर के पुजारी बुधराम बाबा बताते है कि इस मंदिर से जुड़े किस्से काफी रोचक है. एक बार औरंगजेब के सिपाहियों ने शिवलिंग को काटने लगे तो मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. अभी भी शि…और पढ़ें
लोकल 18 से बातचीत में इस मंदिर के पुजारी बुधराम बाबा बताते है कि इस मंदिर से जुड़े किस्से काफी रोचक है. एक बार औरंगजेब के सिपाहियों ने शिवलिंग को काटने लगे तो मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. अभी भी शिवलिंग पर उसके काटे जाने के निशान बने है. उन्होंने बताया कि जब मधुमक्खी की झुंड ने हमला किया तो औरंगज़ेब और उसके सिपाही यहां से भाग गए.
मंदिर का नाम क्यों पड़ा पचरननाथ मंदिर: बुधराम बाबा बताते हैं कि इस मंदिर के नामकरण का किस्सा भी रोचक है. पांच पांडवों द्वारा मंदिर की स्थापना के कारण इसका नाम पचरननाथ मंदिर पड़ा.
श्रद्धालुओं की अपार भीड़ः गांव के दीनानाथ यादव बताते है कि सोमवार और शुक्रवार को इस मंदिर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रहती है. लोगों का मानना है कि शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के बाद सारे दु:ख दर्द दूर हो जाते हैं.