गोंडा में द्वापर युग का है ये शिव मंदिर, जहां औरंगजेब के सिपाहियों पर मधुमक्खियों ने किया था हमला

0
गोंडा में द्वापर युग का है ये शिव मंदिर, जहां औरंगजेब के सिपाहियों पर मधुमक्खियों ने किया था हमला


Last Updated:

Pacharanatha Temple of Gonda: मंदिर के पुजारी बुधराम बाबा बताते है कि इस मंदिर से जुड़े किस्से काफी रोचक है. एक बार औरंगजेब के सिपाहियों ने शिवलिंग को काटने लगे तो मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. अभी भी शि…और पढ़ें

Sawan month: उत्तर प्रदेश में वैसे तो मंदिर बहुत हैं. लेकिन गोंडा जिले में एक ऐसा मंदिर भी है, जिसकी प्राचीनता जानकर दंग रह जाएंगे. गोंडा जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित पचरननाथ मंदिर के बारे में मान्यता है कि ये कोई 100 या 200 साल पुराना नहीं, बल्कि ये मंदिर द्वापर युग का है. कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना अज्ञातवास के दौरान पांचों पांडवों ने की थी.

लोकल 18 से बातचीत में इस मंदिर के पुजारी बुधराम बाबा बताते है कि इस मंदिर से जुड़े किस्से काफी रोचक है. एक बार औरंगजेब के सिपाहियों ने शिवलिंग को काटने लगे तो मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. अभी भी शिवलिंग पर उसके काटे जाने के निशान बने है. उन्होंने बताया कि जब मधुमक्खी की झुंड ने हमला किया तो औरंगज़ेब और उसके सिपाही यहां से भाग गए.

कहां-कहां से लोग आते हैं दर्शन के लिए: इस मंदिर में गोंडा के आसपास के जिलो समेत देश-विदेश से भारी संख्या में भक्त भगवान शंकर का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं. महाशिवरात्रि और सावन माह में यहां प्रतिदिन लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं.

मंदिर का नाम क्यों पड़ा पचरननाथ मंदिर: बुधराम बाबा बताते हैं कि इस मंदिर के नामकरण का किस्सा भी रोचक है. पांच पांडवों द्वारा मंदिर की स्थापना के कारण इसका नाम पचरननाथ मंदिर पड़ा.

शिवलिंग का अर्घ इतना बड़ाः सोमनाथ बाबा बताते हैं कि जैसे ऊपर शिवलिंग दिख रहा है उसी तरीके से 6 शिवलिंग इसके नीचे हैं. उन्होंने बताया कि इस शिवलिंग का अर्घ इतना बड़ा है कि पूरा शिवाला अर्ध पर रुका हुआ है और जो श्रद्धालु आते हैं अर्ध के ऊपर से ही परिक्रमा करते हैं.

श्रद्धालुओं की अपार भीड़ः गांव के दीनानाथ यादव बताते है कि सोमवार और शुक्रवार को इस मंदिर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रहती है. लोगों का मानना है कि शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के बाद सारे दु:ख दर्द दूर हो जाते हैं.

homeuttar-pradesh

गोंडा में द्वापर युग का है ये शिव मंदिर, पांडवों ने की थी स्थापना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *