Tips and tricks: बारिश के मौसम में घर की छत टपक रहा है पानी? समय पर कर लो ये 5 काम, बर्बाद होने से बच जाएगा घर

0
Tips and tricks: बारिश के मौसम में घर की छत टपक रहा है पानी? समय पर कर लो ये 5 काम, बर्बाद होने से बच जाएगा घर


Last Updated:

Leakage Solution for Roof: बारिश का मौसम शुरू होते ही सीलन और पानी टपकने की समस्या आम हो जाती है. पुराने हो चुके मकान में छत से भी पानी टपकने लगता है. टपकन की यह समस्या लोगों के लिए बड़ी दुखदाई होती है. ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए कुछ घरेलू इंतजाम भी किया जा सकते हैं.

कई बार बारिश के मौसम में घर की छतों से पानी टपकना शुरू हो जाता है. इस समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं. टपकते पानी को रोकने के लिए आप कुछ आसान से उपायों को आजमाकर देख सकते हैं.

s

इसके लिए तरह-तरह के प्रयोग भी किए जाते हैं. लेकिन यह असफल होते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं. जिसका उपयोग करते हुए आप अपने छत से टपक रहे पानी को रोक सकते हैं और सीलन की समस्या को भी खत्म कर सकते हैं.

s

 बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं अपने साथ कई परेशानियां भी लाता है. छत से टपक रहे पानी को रोकने के लिए पेट्रोल और थर्माकोल का उपयोग किया जा सकता है.

s

थर्माकोल को छोटे-छोटे टुकड़े में तोड़ ले और इसे थोड़े से पेट्रोल में डालें. थर्माकोल डालते ही यह पिघल जाएगा और धीरे-धीरे यह एक पेस्ट के रूप में तब्दील हो जाएगा.

s

तैयार हुए इस पेस्ट को दरार या टपकन वाली जगह पर लगाएं और चार से पांच घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें, सूखने के बाद इसमें काफी मजबूती आ जाएगी और दरारों से होने वाली पानी के टपकन से राहत मिल सकेगी.

s

इसके अलावा बाजार में वाटर प्रूफिंग जैसे कई केमिकल मिलते हैं इसका भी प्रयोग बेहद कारगर होता है. सीलन या दरार वाली जगह पर वॉटरप्रूफ का पेस्ट लगाने से भी या समस्या दूर हो सकती है.

s

इसके अलावा समय-समय पर घर की वॉटरप्रूफ करना बेहद आवश्यक होता है. समय के साथ-साथ घर पुराना होते ही उसमें तरह-तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगते हैं सीलन और लीकेज भी उन्हीं में से एक है. ऐसे में समय-समय पर दीवारों की वॉटरप्रूफ करने से मजबूती और लीकेज की समस्या दूर रहती है.

s

घर बनवाते समय ही वाटरप्रूफ सीमेंट, वाटरप्रूफ टाइल्स को दीवारों, छतों पर लगावाएं. ताकि ये नमी के कारण खराब न हों. जीवनभर की परेशानी से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी का सीमेंट, पेंट, टाइल्स स्तेमाल करें.

homelifestyle

बारिश के मौसम में घर की छत टपक रहा है पानी? समय पर कर लो ये 5 काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *