चढ़ावा चोरी के बाद बदली परंपरा, अब इस दिन झूले पर झूलेंगे रामलला
Last Updated:
Ayodhya Latest News: राम मंदिर धर्म समिति की ऑनलाइन बैठक में सावन झूलनोत्सव के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष श्रावण शुक्ल तृतीया यानी 15 अगस्त से झूलनोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा.
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में सावन झूलनोत्सव की तैयारियां राम मंदिर में शुरू हो गई हैं. इस बार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में झूलनोत्सव की परंपरा में बदलाव किया गया है. हर वर्ष जहां राम मंदिर में श्रावण शुक्ल पंचमी से झूला उत्सव शुरू होता था, वहीं इस बार श्रावण शुक्ल तृतीया तिथि से ही बालक राम झूले पर विराजमान होंगे. 15 अगस्त से शुरू होने वाले इस झूलनोत्सव में श्रद्धालुओं को भगवान के विशेष श्रृंगार और झूला दर्शन का अवसर मिलेगा.
राम मंदिर धर्म समिति की ऑनलाइन बैठक में सावन झूलनोत्सव के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष श्रावण शुक्ल तृतीया यानी 15 अगस्त से झूलनोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा. यह पहली बार होगा, जब राम मंदिर में नई परंपरा के तहत पंचमी के बजाय तृतीया तिथि से ही झूलनोत्सव शुरू किया जाएगा.
खास बात यह है की पहली बार ऐसा मौका होगा जब राम मंदिर परिसर में स्थित कुबेर टीला तक बालक राम की पालकी यात्रा भी निकल जाएगी उसके बाद बालक राम चांदी के हिंडोले पर सवार होकर राम भक्तों को अद्भुत दर्शन देंगे. साथ ही 15 दिनों तक राम मंदिर परिसर में जहां भगवान झूले पर विराजमान रहेंगे वहां सावन के गीत गाए जाएंगे उत्सव मनाया जाएंगे और फूल बंगला भी सजाया जाएगा.
झूलनोत्सव के दौरान भगवान को मालपुआ, रबड़ी, दही समेत सावन में बनाए जाने वाले पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, पूजन और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने बताया कि झूलनोत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और इस बार परंपरा में बदलाव के साथ आयोजन को विशेष स्वरूप देने की तैयारी है. श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी.
सावन के महीने में अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में राम मंदिर का झूलनोत्सव धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखेगा. 15 अगस्त से शुरू होने वाला यह आयोजन सावन की धार्मिक छटा को और भव्य बनाएगा.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें