सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजी राखी, लेकिन हो गई एक चूक…

0
सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजी राखी, लेकिन हो गई एक चूक…


Last Updated:

Seema Haider News: सीमा हैदर ने रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू, अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत को राखी भेजी. गलती से पीएम मोदी के पते पर ‘लोक नायक मार्ग’ लिखा.

सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजी राखी, लेकिन हो गई एक चूक...सीमा हैदर
ग्रेटर नोएडा: साल 2023 में पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर अक्सर अपनी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बार सीमा ने रक्षाबंधन के मौके पर कुछ ऐसा किया जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. आइए जानते है आखिर इस बार उन्होंने क्या किया.

सीमा हैदर जो वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में अपने पति सचिन मीणा के साथ रहती है, ने इस बार रक्षाबंधन के त्योहार को खास अंदाज में मनाने का फैसला किया. जिसको लेकर उन्होंने देश की कई बड़ी हस्तियों को राखी भेजी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं.

सीमा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने ये राखियां बड़े प्यार और सम्मान के साथ भेजी हैं. कहा कि उनकी इच्छा है कि ये राखियां इन सभी बड़े नेताओं तक पहुंचें और वो इन्हें बांधें.

राखी भेजते समय हो गई छोटी सी चूक
लेकिन दोस्तों, इन सब के बीच वह एक गलती भी कर बैठी जो लोगों कि नजरों में आ गई. दरअसल, उन्होंने एक पीएम मोदी को भेजी राखी के लिफाफे पर गलती से गलत पता लिख दिया. सीमा ने लिफाफे पर लिखा- “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, दिल्ली लोक नायक मार्ग, नई दिल्ली.” लेकिन असल में पीएम का आधिकारिक आवास तो ‘लोक कल्याण मार्ग’ पर है. लेकिन उन्होंने गलती से ‘लोक कल्याण मार्ग’ को ‘लोक नायक मार्ग’ लिख दिया. इतना ही नहीं, लिफाफे पर ना तो पिन कोड था और ना ही कोई डाक टिकट. इस छोटी-सी चूक ने लोगों का ध्यान खींच लिया.

कौन है सीमा हैदर
सीमा मई 2023 में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई थीं. उनकी मुलाकात ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से ऑनलाइन गेम PUBG खेलते हुए हुई थी. दोनों में प्यार हुआ, और सीमा ने सचिन के लिए अपने देश को छोड़कर भारत आने का फैसला किया. अब वो सचिन को अपना पति बताती हैं और खुद को हिंदू मानती हैं. वो भारत के सभी त्योहार, जैसे रक्षाबंधन, तीज और नाग पंचमी, बड़े उत्साह से मनाती हैं. इस बार रक्षाबंधन के मौके पर भी उन्होंने इस त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाया और देश के बड़े नेताओं को भाई मानकर राखी भेजी.
सीमा का कहना है कि वो इन राखियों को भेजकर बहुत खुश हैं और उम्मीद करती हैं कि ये सभी नेताओं तक पहुंचेंगी.
यह भी पढ़ें: “धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर…” सपा नेता S.T. हसन के बयान पर मचा सियासी घमासान, नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज़
homeuttar-pradesh

सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजी राखी, लेकिन हो गई एक चूक…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *