इस दिन भगवान बनाते हैं जोड़ी, ये काम करते ही शादी फिक्स…हैंडसम, केयरिंग और कमाऊ जीवनसाथी मिलना तय

0
इस दिन भगवान बनाते हैं जोड़ी, ये काम करते ही शादी फिक्स…हैंडसम, केयरिंग और कमाऊ जीवनसाथी मिलना तय


Last Updated:

Kajari teej ke upay : ये व्रत औरतों के लिए बहुत खास है, लेकिन सबसे ज्यादा अनमैरिड लड़कियां पसंद करती हैं. उन्हें जो चाहिए, इसे साधने से सबकुछ मिल सकता है. कई तो सालभर इसका इंतजार करती हैं.

अयोध्या. हिंदू धर्म में हर त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को हर साल कजरी तीज पड़ती है. कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए भगवान शंकर और माता पार्वती से आशीर्वाद लेती हैं. उनके निमित्त व्रत रहती हैं. दूसरी तरफ, आविवाहित कन्याएं भी यह व्रत रखती हैं. इस व्रत को करने से उन्हें मनचाहा वर मिलता है. विवाह में आ रही बाधा भी दूर होती है. शुक्र देवता भी मेहरबान रहते हैं. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि हिंदू पंचांग के इस साल कजरी तीज 12 अगस्त को है. इस दिन शिव-पार्वती की विशेष पूजा की जाती है. कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं.

मजबूत होगी ये चीज

ज्योतिष कल्कि राम के अनुसार, अगर आप विवाह को लेकर परेशान हैं या उसमें बाधाएं आ रही हैं तो कजरी तीज के दिन माता पार्वती की पूजा कर खीर का भोग अर्पित करें. माता पार्वती को 16 श्रृंगार की वस्तुएं भी अर्पित करें. ऐसा करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा. कजरी तीज के दिन अगर आप जरूरतमंद लोगों को दूध, दही, मिश्री अथवा समर्थ अनुसार दक्षिण दान करते हैं तो ऐसा करने से कुंडली में शुक्र देवता की स्थिति मजबूत होती है.

मंत्रों का करें जाप 

कजरी तीज के दिन जो भी महिलाएं व्रत रहती हैं, उन्हें हरे रंग का वस्त्र ही धारण करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान शंकर और माता पार्वती बेहद प्रसन्न होते हैं और जीवनसाथी के जीवन में चल रही तमाम तरह की कठिनाइयां भी दूर होती हैं. अगर विवाह में किसी प्रकार कोई समस्या उत्पन्न हो रही है या विवाह नहीं हो रहा है तो ऐसी स्थिति में कजरी तीज के दिन शाम के समय माता पार्वती की पूजा करें. उनके मंत्रों का जाप करें, देसी घी का दीपक प्रज्वलित करें. विवाह की रुकावटें दूर हो जाएंगी.

homedharm

ये काम करते ही शादी फिक्स…हैंडसम, केयरिंग और कमाऊ जीवनसाथी मिलना तय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *