गजब टोपीबाज हैं लोग… जब पुलिस को देख भागने लगी ‘पुलिस’, नोएडा में किराये पर लिया मकान, फिर…
Last Updated:
Noida Fake Police office: यह पूरा मामला ठीक उसी तरह है, जैसे गाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाया जा रहा है. जिसमें सरकारी नाम और अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित किया जाता था.
नोएडा में फर्जी पुलिस गिरफ्तार.बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी आरोपित पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. इन सभी ने किराये पर सेक्टर 70 में एक मकान लिया था और बीते एक हफ्ते में इन्होंने पुलिस ऑफिस का बोर्ड लगाकर काम करना शुरू कर दिया था. वहीं जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो उन्होंने गोपनीय तरीके से जांच की गई और उसके बाद छापा मारकर सभी आरोपियों को दबोच लिया गया.
यह पूरा मामला ठीक उसी तरह है, जैसे गाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाया जा रहा है. जिसमें सरकारी नाम और अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित किया जाता था. यहां से मिले फर्जी आईडी कार्ड्स और आधिकारिक दस्तावेजों से साफ है कि आरोपी आम लोगों से लेकर संस्थानों तक को अपने जाल में फंसाने की योजना बना रहे थे. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पैरलल पुलिस का काम करने की नीयत से यह दफ्तर खोला था, ताकि पुलिस से जुड़े सभी काम आसानी से करवाया जा सके.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें