फतेहपुर का यह मकबरा है या मंदिर? पूजा करने जा सकते हैं लोग, बढ़ाई गई सुरक्षा
Last Updated:
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मकबरे को लेकर बवाल बढ़ गया है. बीजेपी नेता ने दावा किया है कि वह मकबरा नहीं बल्कि एक मंदिर है.
फतेहपुर में मस्जिद को लेकर बवाल.फतेहपुरः उत्तर प्रदेश में एक और मस्जिद पर बवाल बढ़ने लगा है. सूबे के फतेहपुर जिले में धार्मिक स्थल पर विवाद शुरू हो गया है. जिले में मौजूद मकबरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने दावा किया है कि यह मकबरा नहीं बल्कि ठाकुर जी का मंदिर है. उन्होंने दावा किया है कि मकबरे के अंदर त्रिशूल और कमल का फूल है. आक्रांताओं ने मंदिर को मकबरे में बदल दिया था. बीजेपी जिलाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि वहां पूजा-आरती करने आएं. वहीं विवाद बढ़ता देख पुलिस-प्रशासन ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है. विवादित स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है. बीजेपी नेता के दावों को लेकर पुरातत्व विभाग से जांच कराने की अपील की है. सदर कोतवाली के अबू नगर का मामला है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट…

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें