रक्षाबंधन पर बहन को दिया खौफनाक तौफा, टकला कर जंगल में फेंका! दो दिन पहले उसके प्रेमी का भी…
Last Updated:
Jhansi: यूपी के झांसी में एक भाई को बहन के प्रेम संबंध के बारे में जानकारी हो गई. इसके बाद उसने पहले युवक को मार डाला और फिर रक्षाबंधन के दिन बहन की हत्या कर दी. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.
रक्षाबंधन के दिन बहन की हत्या (image credit-canva)पुलिस ने इस मामले में पुत्ती के भाई अरविंद और उसके दोस्त प्रकाश प्रजापति को हिरासत में लिया. जांच में पता चला कि कुमारी का 19 साल के विशाल नाम के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. चार दिन पहले 7 अगस्त को विशाल की भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. उसका शव गुढ़ा गांव में मिला था. उस हत्या के लिए भी अरविंद और प्रकाश को गिरफ्तार किया गया था.
7 अगस्त की सुबह अरविंद और प्रकाश ने विशाल को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया और उसकी हत्या कर दी. विशाल के पिता हल्कराम की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया. लेकिन अरविंद का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ. राखी के दिन उसने अपनी बहन कुमारी को दवा दिलाने के बहाने घर से ले गया और उसकी भी गला घोंटकर हत्या कर दी. रविवार सुबह उसका शव गांव में मिला.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी. यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई. लोग हैरान हैं कि एक भाई, जिसका फर्ज अपनी बहन की रक्षा करना था उसने ऐसा घिनौना काम कैसे किया. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके.