‘मैं ही हत्यारा हूं’, किन्नर काजल केस में प्रेमी का कबूलनामा, कानपुर से सतना तक दहशत
Last Updated:
Kanpur Double Murder Case : सतना के होटल सिद्धांत में कानपुर निवासी आकाश विश्वकर्मा (30) का शव कमरे में पंखे से लटका मिला, जिससे शहर में हड़कंप मच गया. पुलिस को घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट चौंकाने वाला था- इसमे…और पढ़ें
कानपुर डबल मर्डर केस के आरोपी का शव सतना में मिला है. इसके बाद 9 अगस्त को काजल और देव के शव बरामद हुए-काजल का शव दीवान में बंद था, जबकि देव का शव फर्श पर पड़ा था. इससे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने किन्नर के प्रेमी आकाश की तलाश शुरू की. उसकी आखिरी लोकेशन मध्य प्रदेश के सतना में मिली थी तो पुलिस टीम वहां जाने की तैयारी कर रही थी.सोमवार को सतना पुलिस ने आकाश के आत्महत्या करने की जानकारी कानपुर पुलिस को दी.
हत्या के बाद आकाश कानपुर से फरार होकर सतना पहुंचा. शनिवार को होटल सिद्धांत के कमरा नंबर 27 में ठहरा. रविवार को चेकआउट कर रेलवे स्टेशन गया, लेकिन ट्रेन छूटने पर लौट आया और वही कमरा फिर बुक कर लिया. सोमवार सुबह कमरे से कोई हलचल न मिलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को बुलाया. दरवाजा खोलने पर आकाश का शव पंखे से लटका मिला.
पुलिस जांच तेज
कोलगवां थाना पुलिस ने तत्काल कानपुर पुलिस को सूचना दी. हनुमंत विहार थाना पुलिस की टीम सतना रवाना हुई. पुलिस अब हत्या और आत्महत्या दोनों मामलों की गहन जांच कर रही है और ब्लैकमेलिंग एंगल को खंगाल रही है.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें