अयोध्या में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, क्रिकेट स्टेडियम होगा अब और बेहतर, योगी सरकार खर्च करेगी करोड़ों
Last Updated:
Ayodhya Latest News: योगी सरकार अयोध्या के मकबरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा स्टेडियम को नया रूप देने जा रही है. अयोध्या विकास प्राधिकरण ने स्टेडियम के उच्चीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत प…और पढ़ें
क्रिकेट ,खो-खो और कबड्डी के खेलो को लेकर खिलाड़ियों के लिए शेड बनाए जाएंगे. इसके साथ ही स्टेडियम में बने तरणताल और बैडमिंटन कोर्ट का भी उच्चीकरण कराया जाएगा अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी अश्वनी पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि डीपीआर बनने के बाद जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा.
इसको लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने शासन को एक प्रस्ताव भेजा है.लगभग चार करोड़ रुपए की लागत से इसको बनाया जाएगा. इसमें बैडमिंटन क्रिकेट खो खो जैसे खेलों के मैदान को व्यवस्थित किया जाएगा ताकि लोकल खिलाड़ी को सभी सुविधा प्राप्त हो सके इसके साथ यहां पर पीने का पानी बैठने के लिए टीन सेट की व्यवस्था विकसित की जाएगी.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.