योगी सरकार के विजन डॉक्यूमेंट पर सपा के 47 सवाल, विधानसभा में होगा बवाल
Last Updated:
UP Assembly News Live: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी ने अपने विधायकों की एक बैठक बुलाई है. पार्टी ने निर्देश दिया है कि सभी विधायक हर हाल में दफ्तर पहुंचे.
उत्तर प्रदेश विधानसभा लाइवUP Assembly Monsoon Session Live: सपा विधायकों के 47 सवाल
समाजवादी पार्टी के विधायक चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे. समाजवादी पार्टी के विधायक सरकार के विजन डॉक्यूमेंट्स पर 47 सवाल पूछ रहे हैं.
समाजवादी विधान मंडल दल की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. बैठक में यह तय किया गया है कि सपा विजन डॉक्यूमेंट 2047 का विरोध करेगी. लेकिन सदन का बॉयकॉट नहीं करेगी. सदन में समाजवादी पार्टी के विधायक 47 सवाल सरकार से पूछेंगे. समाजवादी पार्टी के लोग सरकार से 47 सवाल पूछेंगे.
UP Assembly News Live: सपा के पैदल मार्च को रोकने की तैयारी
समाजवादी पार्टी कार्यालय से लेकर राजभवन की तरफ जाने वाले रोड पर पुलिस बैरिकेडिंग लगा रही है. साथ ही सरकारी बसों को बुलाया गया है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन का प्लान है कि अगर समाजवादी पार्टी कार्यालय से विधायक पैदल मार्च करते हैं तो उनको पैदल विधानसभा तक नहीं जाने दिया जाएगा और उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते में रोका जाएगा. सभी MLA को बसों में भरकर विधानसभा की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा. फिलहाल बैरिकेडिंग लगाने का काम किया जा रहा है. रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है. साथ ही उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों को बुलाया गया है.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने न्यूज18 से बात करते हुए विजन डॉक्यूमेंट पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट पर ऐतिहासिक विधानसभा में कार्रवाई होगी. जिन लोगों ने विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का सपना नहीं देखा. इस सपने को हमारी सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा कर रही है. जिनको कुछ का साथ कुछ का विकास पसंद होगा, वह विरोध करेंगे. जिनको सबका साथ और सबका विकास पसंद होगा वह सत्र का हिस्सा बनेंगे.
UP Assembly News Live: योगी सरकार के विजन डॉक्यूमेंट पर 47 सवाल
समाजवादी पार्टी ने पैदल मार्च निकालने का फैसला रद्द कर दिया है. अब समाजवादी पार्टी के विधायक पैदल मार्च नहीं निकालेंगे. विधान भवन पहुंचकर सरकार से कुल 47 सवाल पूछेंगे. विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर सरकार से सपा के विधायक 47 सवाल पूछेंगे. सपा विधान मंडल दल की बैठक 10:00 बजे होगी. बैठक में 10:00 बजे के बाद लिया जाएगा फैसला. फिलहाल समाजवादी पार्टी के विधायक सरकार से 47 सवाल पूछेंगे.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें