टेस्ट में हिट, सेहत में फिट! मिलेट्स और सत्तू के ये हेल्दी समोसे बने ट्रेंड…

0
टेस्ट में हिट, सेहत में फिट! मिलेट्स और सत्तू के ये हेल्दी समोसे बने ट्रेंड…


Last Updated:

Healthy Samosa Moradabad: मुरादाबाद के मनोहरपुर में मिलेट्स और सत्तू से बने समोसे ने स्वास्थ्यप्रेमियों का ध्यान खींचा है. कमिश्नर के सुझाव पर तैयार ये समोसे स्वादिष्ट और पौष्टिक हैं, जिनकी मांग तेजी से बढ़ रही…और पढ़ें

मुरादाबाद: आज के समय में लोग सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत का भी ख्याल रखते हैं. इसी सोच के साथ मुरादाबाद के मनोहरपुर में एक अनोखा प्रयास हुआ है, जिसने खाने के शौकीनों और स्वास्थ्यप्रेमियों का ध्यान खींचा है. यह है मिलेट्स और सत्तू से बने समोसे, जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं. इस नए समोसे ने न केवल लोगों का दिल जीता है बल्कि इसकी मांग शहर के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही है.

मिलेट्स समोसे की बढ़ती डिमांड
मुरादाबाद के मनोहरपुर में मिलेट्स के समोसे तैयार किए जा रहे हैं और इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है. मिलेट्स के समोसे सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद हैं. मिलेट्स का सेवन हमारे शरीर को पोषण देता है और इसे नियमित रूप से खाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है. इसी वजह से लोगों में मिलेट्स समोसे को लेकर उत्सुकता और मांग दोनों तेजी से बढ़ी है.

कमिश्नर के सुझाव से हुआ नया प्रयोग
सीईओ विकास कुमार ने बताया कि शुरुआत में ज्यादातर लोग मिनी समोसा खाते थे, जो ज्यादातर गुजराती स्टाइल का मीठा स्वाद वाला होता था. इसके बाद कमिश्नर साहब ने सुझाव दिया कि सत्तू के साथ कोई नया प्रोडक्ट तैयार किया जाए, क्योंकि सत्तू का सेवन ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद करता है. इस सुझाव के बाद टीम ने मिलेट्स के साथ सत्तू का अनोखा कॉम्बिनेशन तैयार किया और समोसे का नया स्वाद तैयार हुआ.

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर इसे लोगों को प्रोवाइड किया गया, जहां ट्रैवलर लोग इसे बड़े उत्साह से खरीद रहे हैं. इसके अलावा मुरादाबाद मंडल और आसपास के दूर-दूर क्षेत्रों से भी इसकी डिमांड आ रही है. लोगों का कहना है कि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है, इसलिए इसे हर उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

टेस्ट में हिट, सेहत में फिट! मिलेट्स और सत्तू के ये हेल्दी समोसे बने ट्रेंड…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *