Skip to content

Mera Pratapgarh

Hindi samachar

Primary Menu

Mera Pratapgarh

  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • More
  • Home
  • Pratapgarh News
  • Job Placement: IIT, IIIT नहीं, इस कॉलेज से मिला 72 लाख का पैकेज, अब बंटेंगे गोल्‍ड मेडल!
  • Pratapgarh News

Job Placement: IIT, IIIT नहीं, इस कॉलेज से मिला 72 लाख का पैकेज, अब बंटेंगे गोल्‍ड मेडल!

Mera Pratapgarh August 14, 2025 0
Job Placement: IIT, IIIT नहीं, इस कॉलेज से मिला 72 लाख का पैकेज, अब बंटेंगे गोल्‍ड मेडल!


Last Updated:August 14, 2025, 15:32 IST

Job Placement, MNNIT: अक्‍सर देखा जाता है कि IIT, NIT और IIIT में एडमिशन के लिए तमाम युवा परेशान रहते हैं, लेकिन हम आपको एक ऐसे कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं जहां का औसतन पैकेज 30 लाख रुपये सालाना का रहा ह…और पढ़ें

IIT, IIIT नहीं, इस कॉलेज से मिला 72 लाख का पैकेज, अब बंटेंगे गोल्‍ड मेडल!MNNIT prayagraj, mnnit Allahabad, mnnit Admission: एमएनएनआईटी में बंपर नौकरियां.
Job Placement, MNNIT: उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT)ने इस साल प्लेसमेंट में नया कीर्तिमान रचा है.यहां के एक स्‍टूडेंट को तकरीबन 72 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला है.यह ऑफर एप्पल कंपनी ने दिया.यहां पर अंतिम वर्ष के कुल 1374 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट मिला,जिसमें यूजी कोर्सेज में 83.29% और पीजी कोर्सेज में 81.59% छात्रों को नौकरियां मिलीं. बीटेक छात्रों का औसत पैकेज 20.43 लाख रुपये सालाना रहा.खास बात यह है कि 192 बीटेक छात्रों को औसत से अधिक पैकेज मिला.

Jobs Campus placement in MNNIT: 27 स्‍टूडेंटस को 60 लाख का पैकेज

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT)में बीटेक के 27 छात्रों को 60 लाख रुपये से अधिक का पैकेज मिला वहीं 35 छात्रों को 50-60 लाख रुपये सैलरी का ऑफर मिला.इसी तरह 14 छात्र ऐसे रहे जिन्‍हें 40-50 लाख रुपये की सैलरी मिली.औसतन 20 से 30 लाख रुपये का पैकेज पाने वाले छात्रों की संख्‍या 86 रही.इस तरह यहां 440 से ज्यादा कंपनियों ने कैंपस प्‍लेसमेंट किया.

MNIT Students Degree: 1569 छात्र-छात्राओं को मिलेंगी डिग्रियां

एमएनएनआईटी का 22वां दीक्षांत समारोह 16 अगस्त 2025 को होना है.इस समारोह में 1569 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी जाएंगी जिसमें बीटेक के 1032, एमटेक के 267, एमसीए के 114, एमबीए के 62, एमएससी के 23 और पीएचडी के 71 छात्र शामिल हैं. इनमें बीटेक के 820 छात्र और 212 छात्राएं शामिल हैं, वहीं पीजी के 352 छात्र और 114 छात्राएं तथा 47 छात्र और 24 छात्राओं को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी. इसके अलावा डीएएसए के तहत 51 विदेशी छात्र छात्राओं को भी डिग्रियां मिलेंगी.

मेधावी छात्रों को गोल्‍ड मेडल

दीक्षांत समारोह में अच्‍छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गोल्‍ड मेडल दिए जाएंगे.इसमें पीजी के 21 और यूजी के 12 छात्रों को गोल्‍ड मेडल मिलेंगे. साथ ही स्‍ट्रीम,पूर्व छात्रों और इंडस्‍ट्रीज की ओर से 13 अतिरिक्त स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के वैभव कंसल को 2025 बैच के सर्वश्रेष्ठ बीटेक छात्र के रूप में गोल्‍ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. अन्‍य गोल्‍ड मेडल विजेताओं में तृतीय वर्ष के निशांत अग्रवाल, द्वितीय वर्ष के सिद्धांत प्रजापति और प्रथम वर्ष के अवनीश कुमार मिश्रा शामिल हैं.

दीक्षांत समारोह में कौन होगा शामिल?

दीक्षांत समारोह में इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ.वी.नारायण मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण देंगे. एग्जीक्यूटिव कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विवेक लाल ऑनलाइन समारोह की अध्यक्षता करेंगे. राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे विशिष्ट अतिथि होंगे.निदेशक प्रो.रमाशंकर वर्मा ने बताया कि संस्थान ने पीजी स्तर पर कई नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं. साथ ही अगले सत्र से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक कोर्स शुरू होगा जिसमें 30 सीटें होंगी.

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें

First Published :

August 14, 2025, 15:28 IST

homecareer

IIT, IIIT नहीं, इस कॉलेज से मिला 72 लाख का पैकेज, अब बंटेंगे गोल्‍ड मेडल!



Source link

Post Navigation

Previous Arjun Tendulkar vs Saaniya Chandok: ‘लोकल’ कॉलेज से पास आउट हैं अर्जुन, लंदन से पढ़ लिखकर आई दुल्‍हनिया!
Next IAS Story: कौन हैं IAS संदीप भागिया, जिन पर महिला अधिकारियों ने लगाए वीडियो बनाने के आरोप

More Stories

सहारनपुर में छुपे हैं 5 शानदार टूरिस्ट स्पॉट! जहां बोटिंग से वॉटरफॉल तक मिलेगी फुल मस्ती
  • Pratapgarh News

सहारनपुर में छुपे हैं 5 शानदार टूरिस्ट स्पॉट! जहां बोटिंग से वॉटरफॉल तक मिलेगी फुल मस्ती

Mera Pratapgarh June 22, 2026 0
राम मंदिर में चढ़ावे का हो वीकली ऑडिट, SIT रिपोर्ट में मिली कई खामियां
  • Pratapgarh News

राम मंदिर में चढ़ावे का हो वीकली ऑडिट, SIT रिपोर्ट में मिली कई खामियां

Mera Pratapgarh June 22, 2026 0
जून-जुलाई में किसान मक्के की खेती कर कमा सकते हैं बंपर मुनाफा, बस अपना लें ये विधि
  • Pratapgarh News

जून-जुलाई में किसान मक्के की खेती कर कमा सकते हैं बंपर मुनाफा, बस अपना लें ये विधि

Mera Pratapgarh June 22, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल के पोस्ट

  • सहारनपुर में छुपे हैं 5 शानदार टूरिस्ट स्पॉट! जहां बोटिंग से वॉटरफॉल तक मिलेगी फुल मस्ती
  • राम मंदिर में चढ़ावे का हो वीकली ऑडिट, SIT रिपोर्ट में मिली कई खामियां
  • जून-जुलाई में किसान मक्के की खेती कर कमा सकते हैं बंपर मुनाफा, बस अपना लें ये विधि
  • 400 साल पुराना सिद्ध बाबा केलादा धाम, नाग-नागिन पूरी करते हैं मनोकामना
  • बहराइच में लड़की भगाने पर बवाल, आक्रोशित भीड़ ने घरों में की तोड़फोड़, आटा चक्की फूंकी

श्रेणियाँ

  • Pratapgarh News

हो सकता है आप चूक गए हों

सहारनपुर में छुपे हैं 5 शानदार टूरिस्ट स्पॉट! जहां बोटिंग से वॉटरफॉल तक मिलेगी फुल मस्ती
  • Pratapgarh News

सहारनपुर में छुपे हैं 5 शानदार टूरिस्ट स्पॉट! जहां बोटिंग से वॉटरफॉल तक मिलेगी फुल मस्ती

Mera Pratapgarh June 22, 2026 0
राम मंदिर में चढ़ावे का हो वीकली ऑडिट, SIT रिपोर्ट में मिली कई खामियां
  • Pratapgarh News

राम मंदिर में चढ़ावे का हो वीकली ऑडिट, SIT रिपोर्ट में मिली कई खामियां

Mera Pratapgarh June 22, 2026 0
जून-जुलाई में किसान मक्के की खेती कर कमा सकते हैं बंपर मुनाफा, बस अपना लें ये विधि
  • Pratapgarh News

जून-जुलाई में किसान मक्के की खेती कर कमा सकते हैं बंपर मुनाफा, बस अपना लें ये विधि

Mera Pratapgarh June 22, 2026 0
400 साल पुराना सिद्ध बाबा केलादा धाम, नाग-नागिन पूरी करते हैं मनोकामना
  • Pratapgarh News

400 साल पुराना सिद्ध बाबा केलादा धाम, नाग-नागिन पूरी करते हैं मनोकामना

Mera Pratapgarh June 22, 2026 0
बहराइच में लड़की भगाने पर बवाल, आक्रोशित भीड़ ने घरों में की तोड़फोड़, आटा चक्की फूंकी
  • Pratapgarh News

बहराइच में लड़की भगाने पर बवाल, आक्रोशित भीड़ ने घरों में की तोड़फोड़, आटा चक्की फूंकी

Mera Pratapgarh June 22, 2026 0
Copyright © Reserved - "Mera Pratapgarh" & Other Respective Writer And Owners