बरसात के मौसम में बंपर मुनाफा देंगी ये सब्जी, इस विधि से करें खेती

0
बरसात के मौसम में बंपर मुनाफा देंगी ये सब्जी, इस विधि से करें खेती


Last Updated:

किसान शेखर ने लोकल 18 से कहा कि बताया पहले हम धान गेहूं आदि की खेती करते थे पर इसमें हमें अधिक मुनाफा नहीं हो पा रहा था. इसके बाद हमने करेले की खेती की शुरुआत की जिसमें हमें अच्छा मुनाफा हुआ. इस समय करीब दो बीघ…और पढ़ें

वैसे करेला एक ऐसी सब्जी है जिसकी मांग बाजार में लगातार बनी रहती है. किसान कम समय और कम जगह में इसकी खेती कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं किसान आजकल ऐसी सब्जियों की खेती की ओर रुख कर रहे हैं, जो कम समय में अधिक मुनाफा दे सकें. करेले के अलावा  मिर्च, भिंडी और लौकी जैसी सब्जियां भी इस श्रेणी में आती हैं.इन सब्जियों की खेती में सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनमें लागत कम आती है. साथ ही उत्पादन भी कम समय में हो जाता है। किसान महीने भर में ही हजारों-लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं.

इस किसान ने करेले की खेती से बदली किस्मत आज इस खेती से उन्हें लागत के हिसाब से अच्छा मुनाफा मिल रहा है. जिसके लिए वह कई सालों से इसकी खेती कर रहे हैं  बाराबंकी जिले  के सहेलियां गांव के रहने वाले किसान शेखर अन्य फसलों के अलावा करेले की खेती की शुरुआत की जिसमें उन्हें अच्छा फायदा देखने को मिला आज करीब दो बीघा में करेले की खेती कर एक फसल पर 90 से 1लाख रूपये मुनाफा कमा रहे हैं.

दो बीघे में कर रहें करेले की खेती
इसकी खेती कर रहे किसान शेखर ने लोकल 18 से कहा कि बताया पहले हम धान गेहूं आदि की खेती करते थे पर इसमें हमें अधिक मुनाफा नहीं हो पा रहा था. इसके बाद हमने करेले की खेती की शुरुआत की जिसमें हमें अच्छा मुनाफा हुआ. इस समय करीब दो बीघे में करेले की खेती कर रहे हैं जिसमें लागत करीब एक बीघे में 15 से 20 हजार रुपए आती है. मुनाफा करीब एक लाख रुपये तक हो जाता है. बरसात के सीजन में करेले की मांग काफी बढ़ जाती है क्योंकि आजकल इसकी खेती बहुत ही कम की जाती है. इसकी खेती हम मचान विधि से करते हैं क्योंकि बारिश के पानी से  फसल को नुकसान कम होता है. पैदावार अच्छी होती है .

करेले की खेती से लाखों कमा रहे
इसकी खेती करना बहुत ही आसान है.करेले की खेती के लिए मचान विधि सबसे उत्तम मानी जाती है, क्योंकि इस विधि से करेले की फसल से अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं. किसान इस विधि में अपने पूरे खेत में जाल बनाकर करेले की बेल को फैला देता है. इस विधि से फसल पशुओं के द्वारा नष्ट नहीं होती है और साथ ही बेल वाली सब्जी होने के कारण यह जाल में अच्छे से फैल जाती है वही करेले की बुवाई करने के लगभग 60 से 65 दिनों में इसकी फसल तैयार हो जाती है

homeagriculture

बरसात के मौसम में बंपर मुनाफा देंगी ये सब्जी, इस विधि से करें खेती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *