KBC17 Video: बलिया के इनकम टैक्स अफसर के पैर छूने की क्यों बात कर रहे थे अमिताभ बच्चन? बिग बी के अंदाज पर लोटपोट हुए दर्शक
Last Updated:
KBC 17: अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति 17 शुरू हो चुका है. शुरू होते ही सोशल मीडिया पर ये फेमस भी हो गया. शो के दूसरे एपिसोड में बलिया के इनकम टैक्स ऑफिसर हॉट सीट पर बैठे थे. इस दौरान ऐसा कुछ हुआ जिसपर द…और पढ़ें
बलिया के आशुतोष पांडे अमिताभ बच्चन के साथ. अमिताभ बच्चन ने जैसे ही आशुतोष कुमार को बुलाया. तो उन्होंने अपने बारे में बताया कि वो कहां रहते हैं, क्या करते हैं. बस उनका काम सुनते ही बिग बी मजाकिया अंदाज में उनसे हाथ मिलाने लगे और कहने लगे पैर भी छू लेते हैं आपके… दरअसल, आशुतोष ने बताया कि वो बलिया के रहने वाले हैं. फिलहाल आगरा में इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर पोस्टेड हैं.
आशुतोष कुमार पांडे ने 12वें सवाल का जवाब जो था, सही नहीं दे पाए और अच्छी खासी रकम हार गए. शुरुआती सवालों के जवाब देने के बाद बिग बी ने आशुतोष पांडे से 50 हजार रुपए का सवाल पूछा कि इनमें से किस फिल्म में अजय देवगन भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभा रहे हैं? उन्होंने विकल्प D (रेड मूवी) चुना, जे सही था. गेम आगे बढ़ा और आशुतोष से 3 लाख रुपए का सवाल पूछा गया- 1970 के दशक में विश्वनाथ आनंद किस द्वीपीय देश में रहते थे और शतरंज सीखते थे? सही जवाब था- फिलीपिंस. हालांकि, उन्होंने ये जवाब ऑडियंस पोल की मदद से दिया था.
View this post on Instagram
आशुतोष पांडे ने 11 सवालों के एकदम सही जवाब दिए. इसके बाद होस्ट ने उनके सामने 12वां सवाल रखा, जो 12 लाख 50 हजार रुपए का था. सवाल था- मार्क जुकरबर्ग और सर्गेई ब्रिन जैसे तकनीकी दिग्गजों द्वारा स्थापित किस पुरस्कार को विज्ञान का ऑस्कर कहा जाता है? इस सवाल के ऑप्शन थे- A) एडिसन पुरस्कार, B) ब्रेकथ्रू पुरस्कार, C) मिलेनियम पुरस्कार और D) यूरेका पुरस्कार. सवाल सुनने के बाद आशुतोष देर तक इसका जवाब सोचते है. उनके पास कोई लाइफलाइन भी नहीं बची थी. इसलिए उन्होंने काफी सोच विचार करने के बाद रिस्क उठाया और ऑप्शन सी चुना. हालांकि, उनकी किस्मत खराब निकली क्योंकि सही जवाब ऑप्शन बी ब्रेकथ्रू पुरस्कार था. 12.50 लाख रुपए का सवाल हारने के बाद आशुतोष पांडे 5 लाख रुपए पर आ गए और इतनी ही रकम अपने साथ घर लेकर गए.