अब शाही अंदाज में दिखेगी चित्रकूट की जर्जर पुरानी कोतवाली, 7 करोड़ से होगा कायाकल्प

0
अब शाही अंदाज में दिखेगी चित्रकूट की जर्जर पुरानी कोतवाली, 7 करोड़ से होगा कायाकल्प


Last Updated:

Chitrakoot News: धर्म नगरी चित्रकूट में सालों पुरानी एक ऐसी ऐतिहासिक इमारत है, जो अब धीरे-धीरे अपनी पुरानी चमक खोती जा रही थी. कभी प्रशासनिक गतिविधियों का अहम केंद्र रही इस धरोहर को अब नया जीवन देने की तैयारी शुरू हो गई है. प्रशासन ने इसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों रुपये की योजना तैयार की है. खास बात यह है कि यहां सिर्फ पुरानी इमारत को संवारने तक ही काम सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे परिसर को पर्यटकों के लिए खास अंदाज में विकसित किया जाएगा. इसके बाद दिन के साथ-साथ रात में भी यह जगह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी.

Top Deals Inside

चित्रकूट: धर्म नगरी चित्रकूट सिर्फ भगवान श्रीराम की तपोस्थली के लिए ही नहीं, बल्कि अपने पुराने मंदिरों, ऐतिहासिक इमारतों और पुरातात्विक धरोहरों के लिए भी जानी जाती है. यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. लेकिन समय के साथ देखरेख की कमी से कुछ पुरानी इमारतें जर्जर होने लगी हैं. अब ऐसी ही एक ऐतिहासिक इमारत को फिर से संवारने की तैयारी शुरू हो गई है.

चित्रकूट की पुरानी कोतवाली को अब नया रूप देने की योजना बनाई गई है. प्रशासन की ओर से इसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है. जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की पहल पर इस पुरानी इमारत को संरक्षित करने के साथ ही इसे पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा. इस पूरे काम पर करीब 7 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. खास बात यह होगी कि इमारत की पुरानी पहचान को बनाए रखते हुए यहां आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी.

पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षक स्थल
पुरानी कोतवाली की इमारत के जीर्णोद्धार के साथ उसके आसपास के परिसर को भी नया रूप दिया जाएगा. यहां एक आकर्षक पार्क विकसित करने की योजना है. इसमें स्थानीय लोग और पर्यटक बैठकर कुछ समय आराम कर सकेंगे. परिसर में हाट बाजार भी बनाया जाएगा, जहां स्थानीय लोगों के बनाए उत्पाद और हस्तशिल्प बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. इससे स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

रात में रोशनी से और खूबसूरत दिखेगी इमारत
पुरानी कोतवाली को शाम और रात के समय भी आकर्षक बनाने की तैयारी है. इसके लिए परिसर में फसाड लाइटिंग लगाई जाएगी. रंग-बिरंगी रोशनी में ऐतिहासिक इमारत का स्वरूप और भी खूबसूरत नजर आएगा. इससे यह जगह दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है.

ऐतिहासिक धरोहर को मिलेगा नया जीवन
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि चित्रकूट की पुरानी कोतवाली एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर है. इसके संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए करीब 7 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है. उन्होंने बताया कि काम पूरा होने के बाद इस स्थान को स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षक सार्वजनिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. इससे चित्रकूट आने वाले लोगों को एक और ऐतिहासिक स्थल देखने का मौका मिलेगा.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *