किसान फटाफट कर लें ये काम, वरना खाते में नहीं आएगी सम्मान निधि की किस्त, इस लाभ से भी रह जाएंगे वंचित
Last Updated:
Kisan Samachar: रामपुर में 1,34,932 किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पाए हैं, जिससे वे किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और सब्सिडी जैसी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं. रजिस्ट्री प्रक्रिया आसान और मुफ्त है.
जिले में कुल 3,07,015 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बननी है, लेकिन अब तक सिर्फ 1,72,083 किसानों ने ही रजिस्ट्री कराई है. यानी करीब 1,34,932 किसान अब भी बाहर हैं यह संख्या बहुत बड़ी है और साफ है कि यदि ये किसान तुरंत आवेदन नहीं करते तो वे योजनाओं से मिलने वाले आर्थिक सहारे से वंचित रह जाएंगे
जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है. वे इसे घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं. इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री यूपी की वेबसाइट या फार्मर रजिस्ट्री ऐप पर जाकर आवेदन करना होगा. इसके अलावा नजदीकी CSC केंद्र, पंचायत सचिव, लेखपाल या कृषि विभाग के दफ्तर में भी रजिस्ट्री कराई जा सकती है.
उप कृषि निदेशक रामकिशन सिंह का कहना है कि किसान जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री करा लें. इसमें कोई शुल्क नहीं लगता और प्रक्रिया भी बेहद आसान है. केवल आधार कार्ड, बैंक पासबुक और भूमि संबंधी कागज़ लेकर जाना होता है.अगर समय रहते रजिस्ट्री पूरी नहीं हुई, तो किसानों का नाम विभागीय रिकॉर्ड में नहीं होगा नतीजा यह होगा कि किसान सम्मान निधि की अगली किस्त और फसल बीमा जैसी सुविधाएं उनके खाते तक नहीं पहुंच पाएंगी.इसलिए ज़रूरी है कि किसान इस काम को टालें नहीं और जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूरी कराएं. यह सिर्फ सरकारी योजना से जुड़े फायदे लेने का ही नहीं बल्कि अपने भविष्य को सुरक्षित करने का भी तरीका है.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें