Ayodhya News: अयोध्या में जमीन के नाम पर बड़ा फ्रॉड, पति-पत्नी ने मिलकर यूं ठगे व्यापारी से 10 करोड़ रुपये
Last Updated:
Ayodhya Latest News: रामनगरी अयोध्या से एक बड़ा जमीन घोटाले का मामला सामने आया है. देवरिया से आए एक शातिर पति-पत्नी ने इटावा के एक व्यापारी को जमीन में निवेश के नाम पर 10 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया. मुनाफे का…और पढ़ें
पकड़े गए आरोपी. जानकारी के अनुसार, देवरिया निवासी इस दंपति ने व्यापारी को अयोध्या में मोटे मुनाफे वाली जमीन दिलाने का लालच दिया. आरोपियों ने कहा कि जमीन पर निवेश करने पर चार से पांच गुना लाभ मिलेगा. व्यापारी ने इस झांसे में आकर दंपति को करीब 10 करोड़ रुपये सौंप दिए, जिनमें एक हिस्सा नकद और बाकी राशि बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दी गई. रकम मिलते ही दंपति ने संपर्क तोड़ना शुरू कर दिया और जब व्यापारी ने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकियां मिलने लगीं.
पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि इस ठगी के पीछे और भी लोग शामिल हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है. अयोध्या पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जमीन से जुड़े किसी भी सौदे को लेकर सतर्कता बरतें और कानूनी जांच-पड़ताल के बाद ही लेन-देन करें. अधिकारियों का कहना है कि रामनगरी में जमीनों की कीमतें आसमान छू रही हैं और इसी का फायदा उठाकर ठग सक्रिय हो रहे हैं. ऐसी किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.