वृषभ राशि वालों के लिए आज शानदार मौका, करें यह काम, खूब होगा फायदा, बनेंगे मालामाल!

0
वृषभ राशि वालों के लिए आज शानदार मौका, करें यह काम, खूब होगा फायदा, बनेंगे मालामाल!


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 17 August 2025: आज वृषभ राशि के जातक आज आप किसी प्लॉट या सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करें इससे आपको फायदा होगा.

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रह नक्षत्रों की चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 17 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवम तिथि और रविवार का दिन है. इस दिन रोहिणी नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा शुक्र की राशि वृषभ में संचरण कर कर रहे हैं. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आज आप धन के लेन देन को लेकर भी सावधान जरूर रहें. वरना आपको आर्थिक चोट भी लग सकती है.

बिजनेस में नए डील पर लगेगी मुहर
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें अच्छा खासा फायदा होगा. आज आप अपने बिजनेस को लेकर कोई नई डील भी फाइनल कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में खूब फायदा होगा. वहीं बात नौकरी करने वालों की तो आज आप ऑफिस में बेवजह फिजूल की बहस से बचें. आज आप अपना पूरा दिमाग अपने काम पर लगाएं. आज नौकरी में बदलाव भी कर सकते हैं. बात निवेश की करें तो आज आप किसी प्लॉट या सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करें इससे आपको फायदा होगा.

पार्टनर को जरूर दें तोहफा
वृषभ राशि वालों का लव लाइफ आज मिला जुला रहेगा. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही, लेकिन उन्हें कोई तोहफा जरूर दें. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन शानदार रहेगा.

भगवान सूर्य को दें अर्ध्य
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 1 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए औऱ उन्हें तांबे के लोटे में अर्ध्य देना चाहिए. इससे यश और कीर्ति बढ़ेगी.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृषभ राशि वालों के लिए आज शानदार मौका, करें यह काम, खूब होगा फायदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *