बार-बार करते थे एक ही काम, हर साल युवक कमाते थे 8 करोड़ रुपए, पुलिस ने खोला कमाई का राज

0
बार-बार करते थे एक ही काम, हर साल युवक कमाते थे 8 करोड़ रुपए, पुलिस ने खोला कमाई का राज


Last Updated:

Sambhal Latest News: ऑनलाइन गेम के नाम पर चल रहे करीब 100 करोड़ के गैंबलिंग फ्रॉड का खुलासा हुआ है. गैंग लोगों को गेम में जिताकर भरोसा दिलाता था, फिर पैसे हड़पकर विदेश भेज देता था. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिर…और पढ़ें

बार-बार करते थे एक ही काम, हर साल युवक कमाते थे 8 करोड़ रुपए, अब खुला राजआरोपी गिरफ्तार.
संभल. साइबर पुलिस ने संभल जिले में एक बड़े गैंबलिंग गैंग का पर्दाफाश किया है, जो ऑनलाइन गेम के माध्यम से करीब सौ करोड़ रुपए का फ्रॉड कर रहा था. यह गैंग जंबो 365 नाम के ऐप के जरिए लोगों को गेम खिलाकर पहले उन्हें जीतता दिखाता था, जिससे वे भरोसा कर अपनी रकम खाते में डालते थे. लेकिन बाद में खातों से पैसे गायब कर दिए जाते थे और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए यह पैसा विदेश भेजा जाता था.

यह पूरा मामला चंदौसी कोतवाली इलाके से जुड़ा है, जहां एक मजदूर के खाते में एक करोड़ सत्तर लाख रुपए आने की सूचना मिली थी और उसे 91 हजार रुपए का जुर्माना भी नोटिस के रूप में भेजा गया. इस संदिग्ध गतिविधि को लेकर मजदूर ने एसपी ऑफिस में शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद एसपी ने मामले को साइबर सेल को जांच के लिए सौंपा.

साइबर सेल ने किया बड़ा खुलासा
साइबर सेल की जांच में पता चला कि इस गैंग के देश भर में लगभग 500 फ्रैंचाइजी अवैध रूप से संचालित हो रही हैं. हर फ्रैंचाइजी सालाना लगभग 8 करोड़ रुपए कमाती थी. गेम के जरिए पहले लोगों को जीत दिखाकर उनकी रकम खातों में जमा करवाई जाती थी, लेकिन असल में यह रकम खाते से निकालना नामुमकिन था. खातों में रकम दिखाई देती थी, लेकिन निकालना नहीं होता था. इसके पीछे गैंग बैंक खातों का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग के लिए करता था और विदेशों में पैसे भेजता था.

धोखाधड़ी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एजेंट
पुलिस के मुताबिक, इस पूरे फ्रॉड में कुछ एजेंट भी शामिल थे जो धोखाधड़ी से बैंक खाते गैंग को उपलब्ध कराते थे. इन खातों के जरिए ही पैसे को धोखा देकर मनी लॉन्ड्रिंग की जाती थी.

पांच आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद
साइबर थाना पुलिस ने इस गैंबलिंग गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं जिनमें 3 लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, 183 चेक, 20 सिम कार्ड, 40 डेबिट और क्रेडिट कार्ड समेत कॉलिंग और नेटवर्किंग उपकरण शामिल हैं.

पुलिस कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि यह जांच अभी भी जारी है और भविष्य में इस तरह के अन्य गैंग्स का भी पर्दाफाश किया जाएगा. इस कार्रवाई से साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और आम जनता को इस तरह के फ्रॉड से बचाने में सहायता मिलेगी.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बार-बार करते थे एक ही काम, हर साल युवक कमाते थे 8 करोड़ रुपए, अब खुला राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *