माफिया खून चूसते थे, मच्छर बीमारी फैलाते थे…डायमंड स्टेट्स समिट में बोले सीएम योगी
Diamond State Summit: न्यूज18 इंडिया के खास कार्यक्रम डायमंड स्टेट समिट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया. न्यूज18 इंडिया के डायमंड स्टेट्स समिट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस क्षेत्र से बीमारी और बेरोजगारी के कारण लोगों ने पलायन किया था. दुनिया के तमाम देशों में रजिस्टर्ड श्रमिक के रूप में इसी क्षेत्र से पलायन किया. यहां के लोगों में प्रतिभा की कमी नहीं थी. दुनिया के तमाम देशों में इसी क्षेत्र के लोग राष्ट्रध्यक्ष हैं. फिजी, मॉरिशस में अगर राष्ट्रध्यक्ष बन सकता है.
‘पूर्वी उत्तर प्रदेश ने उपेक्षा का लंबा फासला तय किया है’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश सदयों से एक ऐसा क्षेत्र है, जिसने उपेक्षा का एक लम्बा फासला तय किया है. बीमारी, बाढ़, अराजकता, गुंडागर्दी, चाहे वो मुगल काल रहा हो, चाहे वो ब्रिटिश काल खंड रहा हो या आजादी के बाद भी उस त्रासदी का शिकार निरंतर बना रहा. 1947 के बाद किसने शिक्षा, स्वास्थय , बेरोज़गारी, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कार्य करने से किसने रोका.
पूर्वी यूपी में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव किया गया- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव किया गया. मां विंध्यवासिनी के नाम पर नए विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ. भदोही में काशी नरेश विश्वविद्यालय की स्थापना हुई. सरकार के प्रयासों से प्रदेश में पांच नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए. स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को दूर करने पर जोर दिया गया. जिन स्कूलों में भवन और बालक-बालिकाओं के लिए अलग शौचालय तक नहीं थे, वहां सुविधाओं का विस्तार किया गया. शिक्षा व्यवस्था में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया गया.
युवाओं पर सीएम योगी आदित्यनाथ का फोकस
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सबसे युवा आबादी का नेतृत्व करता है. हमारा युवा प्रतिभाशाली है. स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाए हैं, जहां मॉडर्न टेक्नोलॉजी सिखाई जा रही है. AI, स्पेस टेक्नोलॉजी से लेकर तमाम आधुनिक शिक्षा दी जा रही है. प्रोजेक्ट अलंकार के तहत यूपी के सरकारी इंटर कॉलेजों का कायाकल्प किया गया. जर्जर भवनों की जगह भव्य नए भवन, आधुनिक क्लासरूम और लैब तैयार किए गए. माध्यमिक शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर सरकार का जोर है. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिला. UPSC, UPPSC, NEET और IIT-JEE की तैयारी के लिए वर्चुअल और फिजिकल कोचिंग की व्यवस्था की गई. जिलों में तैनात UPSC पास अधिकारी युवाओं को मार्गदर्शन दे रहे. उच्च शिक्षा में विश्वविद्यालयों के विस्तार के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का दावा.
विपक्ष की जिम्मेदारी पर बोले सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष मिल कर उसके पहिये बनते हैं. दोनों मिल के एक साथ जब लोकतंत्र को मज़बूती प्रदान करते है तब लोकतंत्र पुष्ट होता है. अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति की आवाज़ शासन तक पहुंचनी चाहिए. इस सकारात्मक भूमिका के साथ विपक्ष को अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन भी करना होगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश ने 12 वर्ष में मोदी के नेतृत्व में और 9 वर्ष में NDA के नेतृत्व इस बदलाव को देखा है.
जुलाई से नंवबर तक पूर्वी यूपी के लिए डर का समय रहता था- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा को अच्छी शिक्षा, एम्पलाएमेंट की आवश्यकता है. इसके लिए पीएम और सीएम इंटर्नशिप स्कीम भी है. यहां बीमारियां इस क्षेत्र के मानसून को डंस लेती थी. 8 साल पहले तक जुलाई से नवंबर का समय पूर्वी उप्र के लिए भय बनकर आता था. बाढ़ आती थी, बीमारी छोड़कर जाती थी और बीमारियां बचपन को डंस लेती थी. मुझे याद है इंसिफ्लाइटिस की लड़ाई, कांग्रेस सपा को अवसर प्राप्त हुआ. लेकिन इंसफ्लाइटिस की रोकथाम की कोई व्यवस्था नहीं की. सांसद के रूप में मैनें 18-19 साल से ये लड़ाई लड़ी है. सत्ता में आते ही हमने 2 वर्षों में इसका समाधान निकाल दिया. आज ये क्षेत्र इन्सिफलाइटिस मुक्त है.
माफिया जनता का खून चूसते थे- सीएम योगी
माफिया राज को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया शब्द की चर्चा पूर्वी यूपी से प्रांरंभ होती थी, माफिया जनता का खून चूसते थे, मच्छर बीमारी पैदा करते थे. कभी ये दल इन माफिया तंत्र के खिलाफ नहीं बोला. आज मुझे प्रस्न्नता है कि डबल इंजन की सरकार ने यूपी को माफिया मुक्त किया है. पर कैपिटा इनकम 3 गुणा से अधिक है. अब पलायन नहीं होता, अब नौजवान यहीं अपने जनपद में रोजगार करता है.
रविकिशन का पता ही नहीं चलता, कब गोरखपुर है, कब मुंबई- सीएम योगी
न्यूज18 इंडिया के डायमंड स्टेट्स समिट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में विकास और बेहतर हुई कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन पर चुटकी ली. सीएम योगी ने कहा कि करीब 10 साल पहले तक गोरखपुर में कभी-कभार ही कोई फ्लाइट चलती थी, लेकिन आज गोरखपुर से 14 फ्लाइट संचालित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से गोरखपुर का आवागमन काफी आसान हुआ है. रवि किशन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘रवि किशन कब गोरखपुर में हैं और कब मुंबई में, कोई पता नहीं लगता है. उन्होंने कहा कि रवि किशन सुबह का नाश्ता मुंबई में करते हैं, दोपहर का खाना गोरखपुर में खा लेते हैं और यहां अपनी शक्ल दिखाकर दिल्ली के लिए भी रवाना हो जाते हैं.
यूपी में कम हो रहे पलायन पर सीएम योगी का बयान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां अब पलायन नहीं होता है. नौजवान अपने जनपद में रोज़गार प्राप्त करता है. जब माफिया हावी था. कोई निवेश नहीं होता था. कांग्रेस- SP सरकार में तय था कि नौकरी का मतलब एक खानदान का कब्ज़ा. अब महाराष्ट्र , गुजरात,कर्नाटक,तमिलनाडु से बड़े उद्यमी निवेश करने के लिए आ रहे हैं. यहां के युवा को यहीं काम मिल रहा तो पलायन नहीं कर रहा. गोरखपुर का फर्टिलाइजर, पीपराइच चीनी मिल चली. पिछली सरकार ने वन डिस्ट्रिक वन माफिया दिया हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दिया.
वाराणसी की साफ-सफाई को लेकर सीएम योगी का बयान
न्यूज18 के डायमंड स्टेट्स समिट कार्यक्रम में सीएम योगी ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि जब महात्मा गांधी 1916 में वाराणसी दर्शन करने आए थे, तो वहां की संकरी गलियों और गंदगी को देखकर कहा था कि अगर दूसरी दुनिया का व्यक्ति यहां आकर गिर जाए तो उसे लगेगा कि वह सच में नर्क में आ गया है. गांधी जी के नाम पर बहुत लोगों ने सत्ता हासिल की. लेकिन उनकी बात को किसी ने नहीं सुना. आज मोदी जी ने काशी विश्वनाथ धाम बनाया. आज अयोध्या धाम है. ये केवल धाम नहीं बल्कि व्यावसायिक स्थल भी हैं.