Nikki Murder Case : निक्की की सास भी गिरफ्तार, बेटे से मिलने जा रही थी अस्पताल
Last Updated:
ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड में कासना पुलिस ने निक्की की सास दयावती को साजिश और सबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया, पति पहले ही जेल में है.
निक्की की सास को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर यह सामने आया है कि दयावती को बेटे की करतूत की जानकारी थी. आरोप है कि उसने न केवल घटना को छिपाने में मदद की बल्कि जांच को गुमराह करने की भी कोशिश की. यही वजह है कि उस पर हत्या की साजिश में शामिल होने और सबूत मिटाने जैसी धाराओं में कार्रवाई की गई है.
निक्की के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल में उसे लंबे वक्त से मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी. घरेलू झगड़ों में अक्सर दयावती का रवैया कठोर रहता था. वह ताने दिया करती थी. रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बयान भी इस ओर इशारा करते हैं कि सास-बहू के रिश्ते तनावपूर्ण थे. जांच एजेंसियां इस पहलू को भी खंगाल रही हैं कि क्या लगातार दबाव और प्रताड़ना हत्या की वजह बनी.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद दयावती ने कई बार बेटे के संपर्क में रहकर उसे बचाने की कोशिश की. अस्पताल और थाने के बीच उसकी सक्रियता को लेकर भी पुलिस ने सवाल उठाए हैं. यही कारण है कि उसे पोस्ट-क्राइम एक्टिविटी यानी अपराध के बाद की गतिविधियों में शामिल मानते हुए हिरासत में लिया गया.
इस सनसनीखेज वारदात ने ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों को झकझोर दिया है. इलाके में चर्चाओं का माहौल है कि आखिर सास ने बेटे के साथ मिलकर ऐसा कदम क्यों उठाया. लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या यह महज बेटे को बचाने की कोशिश थी या शुरुआत से ही उसकी भूमिका ज्यादा गहरी थी.
फिलहाल पुलिस दयावती से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की साजिश रचने में उसकी कितनी सीधी भूमिका थी. जांच एजेंसियां डिजिटल सबूत, कॉल डिटेल और गवाहों के बयानों को खंगाल रही हैं. आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि दयावती को केवल सहयोगी की भूमिका में दोषी ठहराया जाएगा या मुख्य आरोपियों में गिना जाएगा.

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें