विंध्यधाम के पंडा-पुरोहित नाराज, कहा…सरकार कर रही मनमानी, आठ साल पुरानी मांग पर छाई चुप्पी
Last Updated:
Vindhyavasini Dham Mirzapur : विंध्यधाम के पुरोहित और पंडा सरकार से नाराज हैं. उनकी मांग 8 साल से पूरी नहीं हो रही. मंदिर संचालन के लिए इसे जरूरी बता रहे हैं. टाल मटोल का आरोप लगा रहे हैं.
DM, SP अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
श्री विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष पं. राजन पाठक ने बताया कि यहां का चुनाव होना जरूरी है. सरकार को जल्द से जल्द दोनों संगठनों का चुनाव कराना चाहिए. पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव हो रहा है, लेकिन एक छोटे संगठन का चुनाव क्यों नहीं हो पा रहा है. जबकि, नियमावली में यह दर्ज है कि हर दो वर्षों पर चुनाव होना चाहिए. परिषद के खातों में करोड़ों रुपये है. ऐसे में प्रशासन को चुनाव कराना चाहिए ताकि व्यवस्था बेहतर हो सके. चुनाव कराने में जान बूझकर देरी की जा रही है.
यात्रियों के हित में
पंडा समाज के सदस्य नागेश्वर भट्ट ने कहा कि पंडा समाज का चुनाव होना बेहद जरूरी है. जो दिक्कतें बताई जा रही है, उन्हें दूर किया जा सकता है. चुनाव जल्द से जल्द कराया जाए ताकि सुचिता और पारदर्शिता बनी रहे. भोजनाथ गोस्वामी ने बताया कि चुनाव होने के बाद नई व्यवस्था यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था करेगी, इसलिए यहां का चुनाव होना अत्यंत जरूरी है.