निक्की क्या करती थी? चल गया पता, हत्या की कहानी, बहन कंचन की जुबानी

0
निक्की क्या करती थी? चल गया पता, हत्या की कहानी, बहन कंचन की जुबानी


Last Updated:

Nikki Dowry Murder Case: कंचन ने बताया कि 21 तारीख को झगड़ा इतना बढ़ गया था कि निक्की को उसी के ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला था. 21 तारीख को जब निक्की को उसका पति और उसके ससुराल वाले मार रहे थे, तब उसने ही वी…और पढ़ें

निक्की क्या करती थी? चल गया पता, हत्या की कहानी, बहन कंचन की जुबानीनिक्की हत्याकांड की कहानी.
नोएडाः निक्की हत्याकांड को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच निक्की की बहन और उसकी देवरानी कंचन ने विपिन और उसके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही यह भी बताया है कि हत्या वाले दिन यानी कि 21 अगस्त को क्या-क्या हुआ था. कंचन ने बताया कि सब कुछ पहले से प्लान किया गया था.

मेकअप आर्टिस्ट थी निक्की
कंचन ने बताया कि उसकी बहन निक्की मेकअप आर्टिस्ट थी. हम लोगों ने अपना स्टूडियो बनाया है, जिसे हमलोग चला रहे थे. 11 फरवरी को क्लाइंट थे. उन्होंने भी देखा था उस दिन मेरी बहन को बहुत मारा था. बाद में पंचायत हुई, फिर इस घटना के बाद अपने घर मायके आ गए. कंचन ने जघन्य वारदात के पीछे की कहानी बताई है. कंचन ने बताया कि पिछले 8-9 दिन से निक्की और उसके पति के बीच में विवाद चल रहा था. निक्की की बहन कंचन ने दावा किया है कि निक्की के पति विपिन का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था, जिसके बार में निक्की को पता चल गया था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था.

पहले से प्लान्ड थी निक्की की हत्या?
एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कंचन ने बताया कि 21 तारीख को झगड़ा इतना बढ़ गया था कि निक्की को उसी के ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला था. 21 तारीख को जब निक्की को उसका पति और उसके ससुराल वाले मार रहे थे, तब उसने ही वीडियो बनाया था. कंचन ने बताया कि यह सबकुछ अचानक नहीं हुआ है, पहले से सबकुछ तय किया गया था. कंचन ने बताया, ‘मैंने वीडियो इसलिए बनाया क्योंकि लोग कहते हैं कि ड्रामा कर रही है. मेरी आंखों के सामने ही मेरी बहन को जिंदा जला दिया.मैंने उसे बचाने की बहुत कोशिश की. लेकिन मैं अपनी बहन को बचा ना सकी.’

विपिन का कई लड़कियों से था संबंध
कंचन ने यह भी बताया कि निक्की के पति के कई लड़कियों से संबंध थे. दिल्ली में मोलरबंद में उसे रंगेहाथ पकड़ा भी गया था. कंचन ने यह भी बताया कि निक्की की उसके पति के साथ तस्वीरें हैं. निक्की के घरवालों ने निक्की के पति विपिन को दूसरी लड़की के साथ दिल्ली में पिछले साल पकड़ा था, उस वक्त का भी वीडियो है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

निक्की क्या करती थी? चल गया पता, हत्या की कहानी, बहन कंचन की जुबानी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *