School Closed: बाढ़ और बारिश के बीच किन राज्‍यों में कहां-कहां बंद हैं स्कूल, यहां देखें पूरी लिस्ट!

0
School Closed: बाढ़ और बारिश के बीच किन राज्‍यों में कहां-कहां बंद हैं स्कूल, यहां देखें पूरी लिस्ट!


School Closed News: देश में इन दिनों बारिश और बाढ़ का कहर जारी है.मौसम विभाग की चेतावनी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रदेशों के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके इलाके में स्कूल कब तक बंद रहेंगे तो ये लिस्ट आपके काम की है.यूपी उत्‍तराखंड से लेकर राजस्‍थान तक के स्‍कूल बंद हैं. आइए जानते हैं कि कहां-कहां स्कूल बंद हैं.

School Closed News: कहां-कहां बंद हैं स्कूल?

School Closed in Jaipur: राजस्थान: जयपुर
जयपुर में भारी बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है.25 और 26 अगस्त 2025 को सभी सरकारी-निजी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे.यह छुट्टी प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के छात्रों के लिए है, लेकिन शिक्षक और स्टाफ को स्कूल आना होगा.जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने सख्ती से पालन के आदेश दिए हैं और उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई के भी निर्देश हैं.

School Closed in UP: उत्तर प्रदेश: बांदा में स्‍कूल बंद

बांदा में लगातार बारिश के चलते 25 अगस्त 2025 को सभी स्कूल बंद हैं.डीएम के निर्देश पर BSA ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और बोर्ड स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया है.

School Closed in Uttarakhand: उत्तराखंड: कई जिलों में स्‍कूल बंद

उत्‍तराखंड के चमोली में भारी बारिश के चलते 25 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी-निजी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे.जिला अधिकारी संदीप तिवारी ने मौसम विभाग के अलर्ट के बाद यह फैसला लिया है.उत्तरकाशी में भी 25 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी-निजी स्कूल बंद रहेंगे.जिलाधिकारी ने मौसम की चेतावनी को देखते हुए यह आदेश जारी किया है.बागेश्वर में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 25 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे.डीएम ने इसकी पुष्टि की है.देहरादून में 25 अगस्त 2025 को भारी बारिश की चेतावनी के चलते स्कूल बंद रहेंगे.जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है.नैनीताल में भी 25 अगस्त 2025 को स्कूल बंद रहेंगे, क्योंकि मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

School Closed in Kullu Manali Himachal Pradesh: हिमाचल में भारी बारिश: स्कूल-कॉलेज बंद

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं.मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते कुल्लू जिला के बंजार, कुल्लू और मनाली समेत कई इलाकों में आज सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. भूस्खलन, नदियों-नालों में पानी का बढ़ता स्तर और सड़कों के बंद होने से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.कल रात से लगातार हो रही बारिश ने कुल्लू जिले में आफत मचा दी है.नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया, कई जगह भूस्खलन हो चुके हैं और कई सड़कें बंद पड़ी हैं.जिसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के चेयरमैन और उपायुक्त तोरुल एस. रवीश IAS ने ये फैसला लिया है. उनके आदेश के मुताबिक बंजार, कुल्लू और मनाली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी, डीआईईटी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेज आज 25 अगस्त को बंद रहेंगे.

अन्य जिलों में भी अवकाश
कुल्लू के अलावा, कांगड़ा जिले में भी भारी बारिश की वजह से आज सभी स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी और यूनिवर्सिटीज बंद रहेंगी. मौसम विभाग ने कल भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसी तरह चंबा जिले में भी 25 अगस्त को पांगी उपमंडल को छोड़कर बाकी सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. कल यानी 26 अगस्त को हालात की समीक्षा करके आगे का फैसला लिया जाएगा. हमीरपुर जिले में भी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, आईटीआई और आंगनबाड़ी आज छात्रों के लिए बंद रहेंगे हालांकि रिहायशी कॉलेज और मेडिकल इंस्टीट्यूशंस को इससे छूट दी गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *