बीवी और ससुरालियों से परेशान 183 पति पहुंचे पुलिस के पास.. हरकतें सुन पुलिसवालों ने भी पकड़ लिया माथा

0
बीवी और ससुरालियों से परेशान 183 पति पहुंचे पुलिस के पास.. हरकतें सुन पुलिसवालों ने भी पकड़ लिया माथा


Last Updated:

Ghaziabad News: अपनी-अपनी पत्नी से परेशान 183 पति परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे और न्याय की गुहार लगा है. पतियों का कहना है उनकी पत्नियां उनके साथ मारपीट करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां देती है.

बीवी-ससुरालियों से परेशान 183 पति पहुंचे पुलिस के पास.. इनके साथ क्‍या हुआ?पतियों ने अपनी पत्नियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
गाजियाबाद: निक्की हत्याकांड का मामला प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में इन दिनों छाया हुआ है. समाज सेवी हो या फिर नेता हो या सेलेब्रिटी…सभी निक्की हत्याकांड पर दुख व्यक्त हुए न्याय की मांग कर रहे है. इस बीच, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो काफी चौंकाने वाली है. दरअसल, यहां एक-दो नहीं बल्कि 183 पति अपनी पत्नियों से परेशान है और अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

गाजियाबाद के परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे पतियों ने अपनी पत्नियों पर धमकाने-मारपीट करने और झूठे मुकदमे में फंसाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए है. पीड़ित पतियों की शिकायतें सुनकर पुलिसकर्मियों ने भी अपना सिर पकड़ लिया. आपको बता दें कि अक्सर पत्नियां अपने पति पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मुकदमें दर्ज कराती थी. लेकिन, अब पतियों ने अपनी पत्नियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

मोदीनगर इलाके का एक शख्स 13 अगस्त को परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा और उसने पत्नी पर मारपीट करने और झूठे मुकदमे में फंसाने जैसे कई आरोप लगाए. दरअसल, शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी ने पार्लर खोलने को लेकर पहले तो उसके साथ झगड़ा किया. फिर उसने मारपीट की. जब इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो जान से मारने की नीयत से कांच की बोतल से उसका सिर फोड़ दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इतना ही नहीं, शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे उसके 14 साल के बेटे के साथ घर से निकाल दिया और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने तक की धमकी भी दी.

ऐसा ही एक और मामला साहिबाबाद से सामने आया है. यहां एक शख्स ने बताया कि उसकी शादी साल 2011 में हुई थी. उसकी पत्नी पिछले करीब डेढ़ साल से मायके में रह रही है. उनके दो बच्चे है, लेकिन पत्नी संयुक्त परिवार में रहने से मना करती है. इतना ही नहीं, पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश करता है तो वह उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करती है. परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी मार्च 2024 से बच्चों और परिवार को छोड़कर मायके में रह रही है. तलाक नहीं देने पर जान से मरवाने की धमकी देती है.

ऐसा ही एक और मामला लोनी से सामने आया है. यहां एक व्यक्ति का फरवरी 2024 में एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उसका हाथ काटना पड़ा. पति का हाथ कटने के बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई. इतना ही नहीं, शख्स ने बताया कि शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार बदल गया. घर में काम ना करना और अलग रहने का वो दबाव बनाने लगी. पीड़ित ने बताया कि साल 2022 में एक बेटा हुआ. इसके बाद भी उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया.

कुछ समय बाद उसने अपने भाइयों को बुलाया और मायके चली गई. वहीं, इस बारे में पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ बताया कि पुरुष उत्पीड़न की पिछले चार महीनों ने 183 शिकायते प्राप्त हुई है. यह सभी अपनी पत्नी और ससुरालियों से पीड़ित है, जिन्होंने न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने बताया कि इन सभी मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं. साथ ही, सभी मामलों को परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है और काउंसलिंग करने को कहा है.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बीवी-ससुरालियों से परेशान 183 पति पहुंचे पुलिस के पास.. इनके साथ क्‍या हुआ?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *