यूपी SI परीक्षा की तैयारी में क्यों चर्चा में हैं ये पांच कोचिंग सेंटर? देखें
Last Updated:
Varanasi Top Five Coaching Centre: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड ने यूपी एसआई भर्ती के लिए 4543 पदों पर आवेदन मांगे हैं. अभ्यर्थी 11 सितंबर तक इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस परीक्षा में बेहतर परिणाम पाने के लिए वाराणसी में कई कोचिंग सेंटर मौजूद हैं, जहां तैयारी कर आप सफलता की राह को आसान बना सकते हैं. आइए जानते हैं वाराणसी के टॉप पांच कोचिंग सेंटर के बारे में….

शहर के लंका क्षेत्र में सृजन आईएसएस अकादमी एक कोचिंग सेंटर है, जहां यूपी एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी की जा सकती है. इसके लिए नया बैच भी शुरू हो रहा है. यह कोचिंग शहर का एक नामी और पुराना केंद्र माना जाता है.

वाराणसी के दुर्गाकुंड में फिजिक्स वाला एक गवर्मेंट एग्जाम कोचिंग सेंटर है, जहां यूपी एसआई भर्ती परीक्षा के साथ अन्य गवर्मेंट एग्जाम की तैयारी कराई जाती है. यहां ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन क्लासेस की सुविधा भी उपलब्ध है. यूपी एसआई के लिए नया बैच भी शुरू हो चुका है.

दुर्गाकुंड में गुरुधाम चौराहे के पास महिंद्रा कोचिंग सेंटर स्थित है, जहां बैंक, एसएससी के साथ यूपी एसआई भर्ती की तैयारी भी कराई जाती है. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह कोचिंग सेंटर एक बड़ा और प्रसिद्ध केंद्र माना जाता है.

विनर्स क्लासेस वाराणसी के दुर्गाकुंड क्षेत्र में स्थित है. इस कोचिंग सेंटर में आप यूपी एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं. यहां रेगुलर क्लासेस के साथ हर हफ्ते मॉक टेस्ट भी आयोजित किए जाते हैं, जिससे आपकी प्रैक्टिस और परफॉर्मेंस बेहतर होती है.

इसरो एकेडमी भी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक बेहतरीन कोचिंग सेंटर है. यहां आप केवल यूपी एसआई ही नहीं बल्कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं. यहां अनुभवी और योग्य टीचर्स हैं जो आपको परीक्षा में सफलता पाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स और मार्गदर्शन देंगे.