फायदे का सौदा है लोबिया की खेती, कम लागत में लाखों की कमाई, जानें ये खास विधि
Last Updated:
किसान चमन ने बताया कि मैं सब्जियों की खेती करता हूँ. जिसमें भिंडी लौकी तोराई लोबिया आदि है.इस समय हमारे पास 3 बीघा में लोबिया लगी हुई हैं.एक बीघे में दो से ढाई हजार रुपये आती है. वहीं मुनाफा करीब एक फसल पर 80 स…और पढ़ें
इस किसान ने लोबिया की खेती कर रहे हैं. उन्हें लागत के हिसाब अच्छा मुनाफा मिल रहा है.जिसके लिए वह कई सालो से लोबिया की खेती कर रहे हैं. बाराबंकी जिले के बेरहरा गांव के रहने वाले किसान चमन ने पारंपरिक फसलों के साथ-साथ लोबिया की खेती की शुरुआत की है. जिसमें उन्हें अच्छा फायदा हुआ है. आज वह करीब 3 बीघे में लोबिया की खेती कर एक फसल पर करीब 80 से 90 हजार रुपए मुनाफा हो रहा है.
सब्जियो की खेती करने वाले किसान चमन ने बताया कि मैं सब्जियों की खेती करता हूँ. जिसमें भिंडी लौकी तोराई लोबिया आदि है.इस समय हमारे पास 3 बीघा में लोबिया लगी हुई हैं.एक बीघे में दो से ढाई हजार रुपये आती है. वहीं मुनाफा करीब एक फसल पर 80 से 90 हजार रुपए तक हो जाता है. बरसात के सीजन में लोबिया की पैदावार कम होती है. इसकी खेती कम ही किसान करते हैं. जिससे कि लोबिया की डिमांड बाजारों में काफी रहती है.
सलाना कमाई लाख रुपये
इसकी खेती करना बहुत ही आसान है.पहले हम खेत की दो से तीन बार जुताई करते हैं. उसके बाद पूरे खेत गोबर की खाद व उर्वरक का छिड़काव किया जाता है. उसके बाद खेत को बराबर करके लोबिया के बीज की बुआई की जाती है. जब पेड़ थोड़ा बड़ा होने लगता है.इसकी सिंचाई करते हैं. वहीं इसकी बुवाई करने के महज दो से ढाई महीने के बाद फसल निकलना शुरू हो जाती है. इसे हर दिन तोड़कर बाजारों में बेचा जा सकता है