यूपी में लौटेगा मानसून, 31 अगस्त से कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार
Last Updated:
UP Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक 30 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में मॉनसूनी बादल नजर आएंगे. इस दौरान गरज चमक के साथ मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 31 अगस्त से प्रदेश के दोनों ही संभाग में भारी बार…और पढ़ें
यूपी में मॉनसून हो रहा एक्टिवआईएमडी की ओर से मिले लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक 30 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में मॉनसूनी बादल नजर आएंगे.इस दौरान गरज चमक के साथ मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 31 अगस्त से प्रदेश के दोनों ही संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.जिसका असर अगले 2 से 3 दिनों तक देखने को मिलेगा.
पूर्वानुमान है कि शनिवार को सहारनपुर,मुजफ्फरनगर,शामली,मेरठ, बिजनौर, अलीगढ़ मथुरा, हाथरस,जालौन, इटावा,मैनपुरी,बांदा,झांसी, ललितपुर, चित्रकूट,कौशाम्बी,मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और आस पास के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना है. बारिश के कारण अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान भी 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
लखनऊ-वाराणसी में ऐसा होगा मौसम
30 अगस्त को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम सामान्य रहेगा.धूप-छांव के दौर के बीच यहां उमस भरी गर्मी लोगो को सताएगी.वहीं बात वाराणसी की करें तो यहां थोड़े बादल आसमान में नजर आएंगे.इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी के आसार भी यहां दिख रहे है.अनुमान है शनिवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.इसके अलावा प्रयागराज,प्रतापगढ़, कानपुर, गोरखपुर में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है.
नोएडा में कैसा होगा मौसम
शनिवार को नोएडा में मौसम साफ होगा.यहां सुबह से तीखी धूप की किरणें गर्मी की प्रचंडता का अहसास कराएगी.हालांकि शाम के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव के आसार भी है.यहां आज न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. हालांकि अगले 24 से 48 घण्टे में यहां तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी.वहीं गाजियाबाद में आज मौसम सामान्य रहेगा.