Noida Route Diversion: नोएडा में यातायात डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन सा एरिया रहेगा प्रभावित

0
Noida Route Diversion: नोएडा में यातायात डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन सा एरिया रहेगा प्रभावित


Last Updated:

Noida Latest News. नोएडा में रक्षा मंत्री और सीएम योगी के दौरे के कारण महत्वपूर्ण मार्गों पर यातायात डायवर्जन किया गया है. पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों के उपयोग का ऐलान किया है.

नोएडा में यातायात डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये एरिया रहेगा प्रभावितनोएडा में कल सीएम योगी का दौरा.
नोएडा. यूपी में नोएडा के फेस 2 इलाके में 30 अगस्त को होने वाले वीवीआईपी दौरे के कारण यातायात पुलिस ने कुछ प्रमुख मार्गों पर अस्थायी रूप से डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दिन यहां ड्रोन निर्माण कंपनी का दौरा करेंग, जिसके चलते सुरक्षा इंतजामों को लेकर विशेष यातायात व्यवस्था की गई है.

यातायात पुलिस ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान नोएडा और सेंट्रल नोएडा क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से रोका या डायवर्ट किया जाएगा. इस दौरान चिल्ला बॉर्डर/डीएनडी, फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-93 (नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे), एनएसईजेड (डीएससी मार्ग), फेस-2, सेक्टर-81, मॉडल टाउन सेक्टर-62 से सेक्टर-60 अंडरपासए और एलिवेटेड रोड से फिल्म सिटी फ्लाईओवर तक का इलाका प्रभावित रहेगा.

यातायात पुलिस के अनुसार, यदि किसी को इन प्रभावित मार्गों से यात्रा करनी हो, तो वह पहले से ही ट्रैफिक की स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं. पुलिस ने यह भी बताया कि उन सभी मार्गों पर जहां डायवर्जन लागू किया जाएगा, यातायात पुलिस के जवान तैनात रहेंगे.

आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंसए फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों को बिना किसी विलंब के उनके गंतव्य तक पहुंचने की पूरी अनुमति होगी. इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई भी आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर सेवाएं प्रभावित न हो. पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें. यदि किसी को यातायात संबंधी समस्या या आपात स्थिति का सामना करना पड़े तो यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकता है।

वीवीआईपी दौरे के तहत सुरक्षा इंतजाम
इस वीवीआईपी दौरे के दौरान पुलिस कमिश्नरेट नोएडा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कड़े इंतजाम किए हैं. पुलिस ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का खाका तैयार किया है. ड्रोन निर्माण कंपनी के दौरे को लेकर भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि कोई अप्रत्याशित घटना न घटित हो.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

नोएडा में यातायात डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये एरिया रहेगा प्रभावित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *