बासमती धान के खेतों में छिड़क दें 1/1000 वाला ये चमत्कारी घोल… छूमंतर हो जाएंगे तना छेदक कीट
Last Updated:
Paddy Farming Tips : विशेषज्ञों के अनुसार, बासमती धान की फसल में 1/1000 अनुपात वाला घोल छिड़कने से तना छेदक कीटों का प्रकोप तेजी से कम हो जाता है. यह घोल पौधों की जड़ों से लेकर तने तक असर दिखाता है और कीटों को …और पढ़ें
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि एक्सपर्ट डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बासमती धान की फसल पर तना छेदक कीट फसल पर हमला कर रहे हैं. तना छेदक कीट तने को अंदर से काटकर पौधे को पूरी तरह नष्ट कर देता है. किसान रोकथाम के लिए तुरंत रासायनिक कीटनाशकों का छिड़काव करें. इससे फसल की वृद्धि में सुधार होगा और कीटों से होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा. यह कीट धीरे-धीरे पूरे फसल में फैल जाता है. समय पर रोकथाम ना की जाए तो किसानों को भारी नुकसान हो सकता है.
समाधान और छिड़काव की विधि
किसानों को इन कीटों पर नियंत्रण के लिए रासायनिक कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए. किसान इमामेक्टिन बेंजोएट (Emamectin Benzoate) और कारटॉप हाइड्रोक्लोराइड (Cartop Hydrochloride) का उपयोग कर सकते हैं. एक एकड़ फसल के लिए 150 ग्राम इमामेक्टिन बेंजोएट और 250 ग्राम कारटॉप हाइड्रोक्लोराइड को 125 से 130 लीटर पानी में मिलाकर घोल तैयार करें. इस घोल का छिड़काव सुबह जल्दी या शाम को सूरज ढलने के बाद करना सबसे अधिक प्रभावशाली होगा.