Meerut News: औरंगजेब का खौफनाक खेल, सद्दाम पर 4 सेकेंड में चलाई इतनी गोलियां, धुआं-धुआं हुआ इलाका

0
Meerut News: औरंगजेब का खौफनाक खेल, सद्दाम पर 4 सेकेंड में चलाई इतनी गोलियां, धुआं-धुआं हुआ इलाका


Last Updated:

Meerut Crime news: मेरठ के खरदोनी गांव में सावेज, औरंगजेब और आफाक ने सद्दाम पर पुरानी रंजिश में फायरिंग की, घटना सीसीटीवी में कैद हुई. पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की है.

औरंगजेब का खौफनाक खेल, सद्दाम पर 4 सेकेंड में चलाई 3 गोलियां, वीडियो वायरलमेरठ में गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर)
मेरठ. उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में रविवार रात करीब आठ बजे खरदोनी गांव में अचानक गोलियों की आवाज गूंजी तो इलाके में हड़कंप मच गया. घर के बाहर बेंच पर बैठे सद्दाम को नहीं पता था कि पुराना झगड़ा उसकी जान पर भारी पड़ सकता है. वह अपने घर के बाहर आराम से बैठा था, तभी तीन युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे.

बाइक पर आए युवकों की हुई पहचान
गांव में लगी चौपाल की लाइट और सीसीटीवी कैमरों की रोशनी में सबकुछ साफ नजर आया. बाइक पर सवार तीनों युवकों की पहचान सावेज, औरंगजेब और आफाक के रूप में हुई है. बाइक रुकते ही औरंगजेब और आफाक पिस्तौल लहराते हुए उतरे और सद्दाम को धमकाने लगे. उन्होंने कहा कि आज झगड़े का सबक सिखाएंगे.

धमकी सुनते ही सद्दाम ने अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगाई. लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा किया. इसी दौरान औरंगजेब ने निशाना साधा और महज चार सेकंड के भीतर तीन फायर कर दिए. गोलियों की गूंज से गांव में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, गनीमत यह रही कि कोई गोली सीधे सद्दाम को नहीं लगी और उसकी जान बच गई.

चौपाल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई घटना
वारदात के बाद तीनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए बाइक पर फरार हो गए. पूरा घटनाक्रम चौपाल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह से आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया. गांव वालों का कहना है कि आरोपी पहले भी दबंगई दिखाते रहे हैं. गांव में हथियार लहराना और झगड़े-फसाद करना उनके लिए आम बात थी. ग्रामीणों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि दोबारा कोई ऐसी वारदात न हो.

आरोपियों की तलाश की जा रही है: सीओ
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सीओ सदर देहात शिव प्रताप ने बताया कि वादी सद्दाम की शिकायत पर औरंगजेब, आफाक और सावेज के खिलाफ हत्या की कोशिश और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं. जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. जांच में यह भी सामने आया है कि सद्दाम और सावेज के बीच तीन दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था. लेकिन आरोपियों ने मन में रंजिश रख ली और तीन दिन बाद इस वारदात को अंजाम दिया.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

औरंगजेब का खौफनाक खेल, सद्दाम पर 4 सेकेंड में चलाई 3 गोलियां, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *