Health Tips: झड़ जाएगा सालों पुराना मस्सा, हटाने के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय; कुछ ही दिनों में पाएं छुटकारा
Last Updated:
Massa Hatane Ke Upay: सुंदर और साफ चेहरा हर किसी की पहली पसंद होती है. लेकिन मस्से कई बार इस खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं. ये कभी जन्म से होते है तो कभी शरीर में वायरस की वजह से आ जाते हैं. चेहरे, हाथ, पैर या पीठ मस्से कहीं भी निकल सकते हैं. और देखने में भद्दे लगते हैं. अगर आप भी इनसे परेशान हैं तो चिंता मत कीजिए. घर बैठे कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खों से इन्हें खत्म किया जा सकता है.
शरीर पर आए मस्सों को हटाने में गीला चूना काफी असरदार माना जाता है. इसे सीधे मस्सों पर हल्के हाथ से लगाया जा सकता है. उसके कुछ देर बाद आप उसको गीले कपड़े से पोंछ कर साफ कर सकते हैं. ध्यान रहे चेहरे की नाजुक त्वचा पर इसका इस्तेमाल न करें. वरना जलन या खुजली की समस्या हो सकती है.

अगर चेहरे पर मस्से आ गए हैं तो यह नुस्खा कारगर साबित होगा हल्दी, बेकिंग सोडा, एलोवेरा जेल और नींबू मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इसे रुई की मदद से मस्सों पर रातभर लगाकर छोड़ दें. सुबह उठते ही मस्से ढीले होकर झड़ने लगेंगे.

रसोई में मिलने वाला प्याज मस्सों का पुराना इलाज माना जाता है. प्याज का रस मस्सों की जड़ पर असर डालकर उन्हें सूखने लगता है. इसमें मौजूद एंटी-वायरल गुण मस्सों को बार-बार होने से भी रोकते हैं. इसके लिए आप प्याज को छीलकर अच्छे से धोकर उसका रस निकाल लें. और रुई की मदद से मस्सों पर लगा कर छोड़ दे. नियमित इस्तेमाल से फर्क जल्दी दिखेगा.

अलसी के बीज शरीर को अंदर से हेल्दी बनाने के साथ बाहर भी फायदा पहुंचाते हैं. बीजों को पीसकर उसमें शहद और थोड़ा सरसों तेल मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे रोज मस्सों पर लगाने से धीरे-धीरे वे झड़ने लगते हैं. यह नुस्खा पूरी तरह सुरक्षित है.

नींबू का रस मस्सों की जड़ पर असर करता है और धीरे-धीरे उन्हें सुखा देता है. इसके रस में मौजूद प्राकृतिक एसिड मस्सों को कमजोर कर देता है. दिन में 2-3 बार कॉटन से रस लगाना काफी फायदेमंद रहेगा. लगातार इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में असर साफ दिखने लगेगा.

आलू का एक छोटा टुकड़ा साफ करके काटकर मस्सों पर रगड़ें. आलू में मौजूद प्राकृतिक स्टार्च मस्सों को सुखाने का काम करता है. अगर इसे रोजाना कुछ मिनटों तक लगाया जाए तो मस्से ढीले होकर गिरने लगते हैं. यह सबसे आसान और सस्ता नुस्खा है.