Tips and Tricks: केसर असली है या नकली, इन घरेलू टिप्स से आसानी से करें पहचान
Last Updated:
Real vs Fake Saffron: केसर सबसे महंगा बिकने वाला मसाला माना जाता है. जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है. ऐसे में कई बार लोग असली और नकली केसर की पहचान नहीं कर पाते. जिस कारण वह ठगी का शिकार हो जाते हैं. आज हम आपको घरेलू टिप्स के माध्यम से असली और नकली केसर की पहचान के बारे में बताने जा रहे हैं. पानी की मदद से भी केसर की शुद्धता का पता लगाया जा सकता है. तो आइये जानते हैं.
केसर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. केसर एक सुगंधित मसाला है. केसर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है .केसर का रंग लाल व नारंगी होता है. सबसे महंगा बिकने वाला मसाला केसर होता है.

केसर का इस्तेमाल खाने-पीने से लेकर दूध और कई तरह की मिठाईयों को बनाने के लिए किया जाता है. इसके अलावा कॉस्मेटिक और पर्फ्यूम में भी सुगंध लाने के लिए, धार्मिक कार्यों, इत्यादि में केसर का प्रयोग किया जाता है.

केसर में एंटीडिप्रेसेंट गुण पाए जाते हैं, जो याददाश्त बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है. प्रेगनेंसी के दौरान केसर के कई फायदे है. यह पेट में गैस, सूजन, पाचन इत्यादि जैसी समस्याओं को ठीक करता है. केसर पुरुषों में शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार करता है.

कई बार केसर की खरीदारी करते समय लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि केसर असली है या नकली. कई बार लोग धोखा खा जाते हैं. केसर नकली होने से हजारों रुपए का नुकसान भी हो जाता है. ऐसे में आप आसान तरीके से केसर असली और नकली होने का पता लगा सकते हैं.

केसर असली और नकली का पता लगाने के लिए आप सबसे पहले सिरका ले. उसमें केसर डालें असली केसर धीरे-धीरे हल्का पीला नारंगी रंग छोड़ेगा जबकि नकली केसर होने पर तुरंत गहरा रंग छोड़ देगा और केसर का धागा घूमने लगेगा.

पानी की मदद से भी केसर की शुद्धता का पता लगाना बहुत आसान है. इसके लिए केसर के एक धागे को पानी में डालें और कुछ देर इंतजार करें. अगर केसर नकली है तो यह तुरंत पानी को रंगीन कर देगा, लेकिन अगर यह असली होगा तो धीरे-धीरे अपना रंग छोड़ेगा.

एक गिलास गर्म दूध में केसर धीरे-धीरे हल्का सुनहरा-पीला रंग छोड़ेगा और उसकी एक विशिष्ट खुशबू आएगी, जबकि नकली केसर रंग को तुरंत छोड़ देगा और दूध का रंग गहरे लाल या नारंगी कर देगा. असली केसर के रेशे दूध में पूरी तरह नहीं घुलते, वहीं नकली केसर जल्दी घुल जाते हैं.